Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:03 am

Thursday, July 9, 2026, 2:03 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

मुमुक्षु दिव्या भलगट, दिव्या सिंघवी और मासूमी पटवा की दीक्षा कल, वरघोड़ा आज, मेहंदी की रस्म अदा

राखी पुरोहित. जोधपुर

जोधपुर की पावन धरा पर रत्नसंघीय आचार्य भगवान हीराचन्द्र महाराज, भावी आचार्य प्रवर महेंद्रमुनि महाराज और महासती मंडल के सान्निध्य में 5 जून को मुमुक्षु दिव्या भलगट, दिव्या सिंघवी एवं मासूमी पटवा की दीक्षा होगी। श्राविका मण्डल की अध्यक्ष श्वेता कर्नावट ने बताया कि मंगलवार को तीन मुमुक्षु बहिनों की मेहन्दी का कार्यक्रम उनके निवास पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जोधपुर श्राविका संघ की महिलाएं मौजूद रहीं ।

श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ जोधपुर के अध्यक्ष नवरतनमल डागा एवं सचिव जिनेन्द्र कुमार ओस्तवाल ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत 4 जून को प्रातः 7:00 बजे भव्य शोभायात्रा- (वरघोड़ा) सामायिक-स्वाध्याय भवन, 16/556-557 जैन स्थानक, 16 सेक्टर, लव कुश के पास, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में आचार्य भगवन्त एवं भावी आचार्य प्रवर के श्रीचरणों में मांगलिक श्रवण कर 15 सेक्टर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 17 सेक्टर मैन रोड चौपासनी हाउसिंग बोर्ड होते हुए दशहरा मैदान में आयोजित अभिनन्दन समारोह में पहुंचेंगी।

मीडिया प्रभारी दीपक कुमार सिंघवी ने बताया कि तत्पश्चात् प्रातः 9:30 बजे वीर परिवार एवं मुमुक्षु बहिनों का अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित होगा। अभिनन्दन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, विशिष्ट अतिथि जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली, सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद चौपड़ा करेंगे। दीक्षा महोत्सव कार्यक्रम के संयोजक धनपत सेठिया ने बताया कि अभिनिष्क्रम यात्रा 5 जून को सुबह 6:45 बजे वीर परिवारों के स्थाई एवं अस्थाई निवासों से निकलकर दीक्षा स्थल-दशहरा मैदान, 16 सेक्टर, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पहुंचेगी। भावी आचार्य प्रवर महेंद्रमुनि महाराज आदि संत मंडल एवं प्रवचनकर्ता महासती चंद्रकला महाराज., प्रवचनकर्ता महासती चरित्रलता महाराज, प्रवचनकर्ता महासती ज्ञानलता  महाराज, महासती विवेक प्रभा आदि सतीमंडल के पावन सान्निध्य में दीक्षा कार्यक्रम प्रारंभ होगा। दीक्षा अनुष्ठान सुबह लगभग 7:30 बजे शुरू होगा और इच्छुक बहनों को आचार्य हीराचंद्रजी महाराज, भावी आचार्य प्रवर महेंद्रमुनि द्वारा आमंत्रित किया जाएगा। दीक्षा के दो दिवसीय कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विभिन्न कमेठियो का गठन किया गया है।  श्री जैन रत्न हितेषी श्रावक संघ जोधपुर के समस्त पदाधिकारी, सदस्यगण, कार्यकर्त्ता तन मन से कार्य कर रहे हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor