Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 12:58 pm

Sunday, August 23, 2026, 12:58 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

समय का सदुपयोग ही जीवन की सफलता का मूल मंत्र – सुकन मुनि

खवासपुरा के जैन स्थानक में धर्म सभा आयोजित

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा जोधपुर

समय का सदुपयोग करने वाला व्यक्ति न केवल अपने जीवन को सार्थक बना सकता है, बल्कि आत्मा की शुद्धि और संसार के समस्त दुःखों से मुक्ति प्राप्त कर सकता है। मंगलवार को खवासपुरा जैन स्थानक में प्रवर्तक सुकन मुनि महाराज ने आयोजित धर्मसभा में श्रध्दालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो व्यक्ति समय बीतने से पहले उसका सदुपयोग करता है, वही अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। बीता हुआ समय कभी वापस नहीं आता। इसलिए जीवन की ढलान से पहले समय और कर्म का सही समन्वय करना आवश्यक है। अपने समय का सद उपयोग करें और समय के महत्व को समझे तभी जीवन को सफल ओर आत्मा को संसार के दुःखों से मुक्त करवा पाओगे। अवसर पर युवाप्रणेता महेश मुनि ने भजन “भरोसा नहीं जिंदगी का, मझा लूट ले प्रभु बंदगी का” के माध्यम से धर्मसभा को भाव-विभोर कर दिया। धर्मसभा में श्रीसंघ के अमरचंद सुराणा, महावीर कोठारी, अशोक कोठारी, नथमल कोठारी, तेजाराम देवासी, बाबूलाल सोनी, रामनिवास जाखड़, अशोक सेन, कालूराम सेन, जीवनराम जाखड़, सुभाष चंद्र छीपा व रामनिवास माली सहित गांववासियों की उपस्थिति रही।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor