Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 12:57 pm

Sunday, August 23, 2026, 12:57 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

वैष्णव समाज चतु: संप्रदाय बिलाड़ा पट्टी के कुबावत अध्यक्ष बने

शिक्षा को बढ़ावा देने सहित समाज विकास को लेकर कई प्रस्तावों पर चर्चा

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)।

चतु: संप्रदाय वैष्णव समाज बिलाड़ा पट्टी की वार्षिक आमसभा बैठक में भावी के हंसराज कुबावत को सर्व सहमति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया वहीं इस दौरान कार्यकारिणी भी घोषित की गई। समाज विकास को लेकर कई विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

वैष्णव समाज बिलाड़ा पट्टी की आयोजित बैठक में सर्व सहमति से भावी निवासी हंसराज कुबावत वैष्णव को अध्यक्ष, किशन दास बिलाड़ा उपाध्यक्ष, अर्जुनदास खारिया मीठापुर उपाध्यक्ष, नेमदास आगेवा बिलाड़ा कोषाध्यक्ष, गेनदास जेतीवास को सचिव बनाया गया। संरक्षक मंडल में पूर्व अध्यक्ष मोहनदास कालाऊना, आमसभा के सभापति व पूर्व अध्यक्ष गजानंद वैष्णव जैतीवास को संरक्षक, बाबूलाल भावी को संरक्षक, श्रवणदास सम्बाड़िया को संरक्षक, कानदास पड़ासला संरक्षक, मोतीलाल रेपड़ावास को संरक्षक व हनुमान दास पिचीयाक को संरक्षक बनाया गया। इस दौरान विजयराज भावी, भूरदास सहित दर्जनों समाज बंधु उपस्थित रहे। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। बैठक में समाज विकास को लेकर समाज के विभिन्न कार्यक्रमों में कम से कम खर्च करने व शिक्षा पर जोर देने सहित कई विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष हंसराज सहित नवीन कार्यकारणी को माला व साफा पहनाकर अभिनंदन भी किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor