Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 12:19 pm

Sunday, August 23, 2026, 12:19 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

आयुर्वेद विश्वविद्यालय : योग-प्राणायाम में झलका उत्साह

शिव वर्मा. जोधपुर

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जोधपुर में कुलगुरु प्रो. प्रदीप कुमार प्रजापति की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में स्नातकोत्तर स्वास्थवृत एवं योग विभाग द्वारा सूर्योदय योगाभ्यास का आयोजन प्रारंभ किया गया। यह आयोजन आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की श्रृंखला में किया जा रहा है।

पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद के प्राचार्य प्रो. चंदन सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विभाग द्वारा विभिन्न योग कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है, जिसमें सूर्योदय योगाभ्यास शिविर प्रमुख है। यह शिविर विश्वविद्यालय परिसर में प्रतिदिन प्रातःकाल आयोजित किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों, शिक्षकों व कर्मचारियों को शारीरिक व मानसिक लाभ मिल सके।

योगाभ्यास सत्र का संचालन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गजेंद्र कुमार दुबे द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान के माध्यम से जागरूक और ऊर्जावान रहने के तरीके सिखाए।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अनेक अधिकारी, शिक्षक, शोधार्थी एवं छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा नियमित योगाभ्यास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की सभी ने सराहना की और इसे एक सराहनीय पहल बताया जो योग को जन-जन तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor