Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:17 am

Sunday, August 23, 2026, 7:17 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

परितर्वन यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा के सभी सात मोर्चा की बैठक सम्पन्न

अराजकता वाली गहलोत सरकार का काला चिट्ठा जनता को कराये अवगत – रहाटकर

किसानों को ठगने वाली सरकार को जनता ने बदलने का लिया संकल्प – गहलोत

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

भारतीय जनता पार्टी जोधपुर शहर, जोधपुर देहात उत्तर एवं जोधपुर देहात दक्षिण के सभी सात मोर्चा के अध्यक्षों की बैठक भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा की अध्यक्षता में भाजपा की राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन में सम्पन्न हुई। इस दौरान बैठक में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, प्रदेश महामंत्री व जोधपुर संभाग प्रभारी जगवीर छाबा, प्रदेश मंत्री डा. महेन्द्र कुमावत मौजुद रहे।
भाजपा की राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर ने 4 सितम्बर को रामदेवरा में भाजपा की प्रस्तावित परिवर्तन यात्रा में मोर्चा द्वारा की गई तैयारियों को लेकर चर्चा की। इस बैठक में मोर्चा के जिलाध्यक्षों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई और अधिक से अधिक परिवर्तन यात्रा में कार्यकर्ताओं की भूमिका सुनिश्चित करने का आव्ह्ान किया।
राहटकर ने कहा कि इस दौरान जोधपुर संभाग से निकलने वाली परिवर्तन यात्रा में मोर्चा के कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए परिवर्तन यात्रा के माध्यम से जनता के बीच इस अराजकता वाली गहलोत सरकार के काले कारनामो का एक चिट्ठा तैयार कर जनता को उससे अवगत कराये। बैठक में महिला मोर्चा को कमल रक्षा सूत्र बांधने सहित अन्य मोर्चा अध्यक्षों को बाईक रैली, सदस्यता अभियान चलाकर नवमतदाताओं से सम्पर्क करने की अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव, 2023 को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने ओबीसी मोर्चा अध्यक्षों को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि राजस्थान में भ्रष्टाचार, अपहरण, हत्या, दुष्कर्म, साम्प्रदायिकता, पेपर लीक कर युवाओं के साथ धोखा और किसानों को ठगने वाली सरकार को जनता ने बदलने का संकल्प लिया है।
बैठक में मोर्चा अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष गजेन्द्र मेवाड़ा, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव जैन, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सुरेश तेजी, किसान मोर्चा अध्यक्ष धनश्याम पंवार, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष राणाराम सिसोदिया, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष पठान खान मेहर सहित जोधपुर देहात उत्तर व जोधपुर देहात दक्षिण के मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor