Explore

Search

Tuesday, August 25, 2026, 6:19 am

Tuesday, August 25, 2026, 6:19 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

गंगा दशमी, विश्व पर्यावरण दिवस व निर्जला एकादशी पर अधिवक्ताओं एवं जीवन आनंद ग्रुप के संयुक्त तत्वाधावन में कचहरी परिसर में हुआ सेवा कार्य

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

कचहरी परिसर के विश्वकर्मा चैंबर प्रांगण में आज अधिवक्ताओं एवं जीवन आनंद ग्रुप के संयुक्त तत्वाधावन में मिल्क रोज की व्यवस्था कर सेवा कार्य किया गया।

कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट भारत भूषण शर्मा एवं एडवोकेट नंदकिशोर कलाल ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गंगा दशमी, विश्व पर्यावरण दिवस व निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर अधिवक्ताओं एवं आमजन के लिए गर्मी से राहत प्रदान करने हेतु मिल्क रोज की व्यवस्था कर सेवा कार्य किया गया। ऐसी मान्यता है कि निर्जला एकादशी का व्रत भगवान श्री विष्णु को प्रसन्न करने के लिए रखा जाता है। इस व्रत की यह महिमा है कि इस व्रत को रखने से उस व्यक्ति के पाप नष्ट हो जाते हैं और जीवन से मुक्ति प्राप्त होती है। इसके लिए भगवान श्री विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है, उन्हें माला पहनाकर पीले वस्त्र धारण करवाए जाते हैं तथा उन्हें प्रसन्न करने के लिए बिना जल व अन्न ग्रहण किए यह व्रत रखा जाता है।

इस आयोजन में सुकेश भाटी, अशोक परिहार, सुर्यप्रकाश शर्मा, भारत सांखला, चंपालाल चाष्टा, संजय व्यास, पीडी दवे, सुरेश व अधिवक्ताओं के सहयोग से तथा जीवन आनंद ग्रुप के मुकेश सोनी, चंद्र कुमार सोनी, आनंद मंडी, हरे कृष्णा, बाबूलाल सोनी, शंकर हितेश, विकास, दुर्गेश, नरेंद्र सिंह परिहार, विजय, विष्णु दत्त शर्मा, अश्विनी वैष्णव के द्वारा सहयोग व सेवाएं प्रदान की गई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor