Explore

Search

Friday, July 10, 2026, 1:23 am

Friday, July 10, 2026, 1:23 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

गौतमचंद लोढा ने खरीदी जमीन, मादलिया में बनेगी गौशाला

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)।

मादलिया गांव में अब तक गौशाला की जमीन नहीं होने के चलते गौतम लोढा ने 8 बीघा जमीन गौशाला के लिए खरीदी। वही लोढा ने बताया कि शीघ्र ही गौशाला का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। गौशाला के लिए जमीन खरीदने पर कई ग्रामीणों ने गोभक्त लोढा को माला व साफा पहनाकर अभिनंदन भी किया।
गौतमचंद लोढ़ा ने बताया कि स्मृति शेष माता-पिता बसंती देवी जवरीलाल लोढ़ा कि याद में मादलिया गांव में गौशाला के लिए पिछले कई वर्षों से प्रयास कर रहे थे लेकिन जमीन नहीं होने के चलते गौशाला नहीं बन पाई लेकिन गुरुदेव की कृपा से मई-जून 2025 में मादलिया से सीधा खेजड़ला जाने वाले रास्ते पर 8 बीघा जमीन गौशाला के लिए खरीदी गई है इस पर शीघ्र ही गौशाला निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। इसी क्रम में गोभक्त लोढा के बोरुंदा पहुंचने पर श्रीराम कॉलोनी में माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान सोहनलाल वैष्णव, अर्जुनलाल वैष्णव, गोप्रेमी दुर्गाराम सुथार, बंशीलाल माली, रामदेव भंवरिया, मोहनलाल पाटोदिया, रामेश्वर प्रसाद दाधीच, शिक्षक माधो प्रसाद दाधीच, गौतम दाधीच, ओमप्रकाश खदाव, सुरेश शर्मा, किशनाराम माली, इकबाल व रामनिवास तथा सुभाष सैन सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor