Explore

Search

Thursday, April 16, 2026, 11:21 pm

Thursday, April 16, 2026, 11:21 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

‘‘राजस्थान-मिशन 2030 अभियान’’ के तहत कार्यक्रम का आयोजन

राइजिंग भास्कर डॉट काॅम. जोधपुर

जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द्रसिंह ने बताया कि बिलाड़ा स्थित श्री आईजी महाविधालय में राजस्थान मिशन 2030 अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन श्री जयनारायण शेर महानिरीक्षक पुलिस, जोधपुर रेंज, जोधपुर की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द्रसिंह, व ृताधिकारी बिलाड़ा श्री राजवीरसिंह चम्पावत, बिलाड़ा वृत के थानाधिकारी तथा समस्त पुलिसकर्मी स्टाफ, जनप्रतिनिधि, विभिन्न संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारी सहित अनेकों स्थानीय लोगों ने भाग लिया। ‘‘राजस्थान मिशन 2030 अभियान’’ के तहत ‘‘विजन दस्तावेज 2030‘‘ हेतु सुझाव आमंत्रित किये गये, जिस पर विभिन्न व्यक्तियों द्वारा बेहतर पुलिसिंग व अपराध रोकथाम हेतु विभिन्न सुझाव दिये गये-
1. जनसंख्या के अनुपात में पुलिस बल की नफरी में बढ़ोतरी की जावे।
2. ई-एफआईआर प्रणाली को लागू किया जाये।
3. पुलिस थानों पर अपराधियों का आधार कार्ड के आधार पर सम्पूर्ण डाटाबेस तैयार किया जाये।
4. पुलिस सुरक्षा सखी की संख्या में बढ़ोतरी की जाये व उन्हेें पहचान पत्र प्रदान किये जाये।
5. प्रत्येक थाने पर महिला पुलिस अधिकारी की नियुक्ति की जाकर उनकी संख्या में बढ़ोतरी की जावें।
6. साईबर क्राईम से निपटने के लिए पर्याप्त तकनीकी व मानवीय संसाधन उपलब्ध करवाये जाये।
7. अवैध खनन के लिये अलग से संसाधन व पुलिस बल का गठन किया जाकर उन पर प्रभावी अंकुश लगाया जाये।
8. यातायात व्यवस्था का सुगम संचालन सुनिश्चित किया जावे तथा मुख्य मार्गो और चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगवाये जावें
9. अपराधों की प्रभावी रोकथाम व अविलम्ब पुलिस सहायता हेतु थाना स्तर पर पुलिस कन्ट्ोल रूम बनाया जावे।
10. पुलिस सुदृढीकरण व आधुनिकीकरण कर पुलिसकर्मियों का बेहतर कौशल विकास किया जावे।
समाज के प्रबुुद्वजनों, व्यापार मण्डल के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, जनसहभागिता समूह के सदस्यों व आमजन द्वारा प्राप्त सुझावों का विश्लेषण कर वर्ष 2030 तक राजस्थान को अग्रणी राज्य बनाने के उद्देश्य से ‘‘विजन दस्तावेज-2030’’ का प्रारूप तैयार किया जायेगा। इसके साथ ही महानिरीक्षक पुलिस ने बताया कि ड्रग माफिया/अपराधी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा। ईनामी अपराधियों को चिन्हित कर अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी।

इस कार्यक्रम की शुरूआत में प्रबद्वजन नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं, कॉलेज व विद्यालयों के विधार्थियों ने महानिरीक्षक पुलिस श्री जयनारायण शेर व पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्रसिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पुलिस अधीक्षक जिला जोधपुर ग्रामीण द्वारा विभिन्न जागरूकता अभियान के तहत साईबर अपराधों एवं अपराधों की रोकथाम के लिए विधार्थियों एवं आमजनों को जागरूक किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor