Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:39 am

Sunday, October 18, 2026, 8:39 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

रेलवे: विश्व पर्यावरण दिवस पर जोधपुर मंडल ने लिया 21 हजार पौधारोपण का संकल्प

रेलवे कॉलोनियों, स्टेशनों और बाग-बगीचों में पौधारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

डी के पुरोहित. जोधपुर 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में आज व्यापक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंडल के जोधपुर, नागौर, बाड़मेर, मेड़ता और जैसलमेर सहित विभिन्न स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों और रेल बाग-बगीचों में पौधारोपण कर हरित भविष्य की दिशा में ठोस पहल की गई।

इस दौरान आज प्रातः मंडल रेल आवासीय कॉलोनी (पुरानी लोको कॉलोनी) में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें स्कूली बच्चों, स्काउट्स, रेल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने भाग लिया और बाग-बगीचों में पौधे लगाए। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता संदेश, प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर यात्रियों, रेलकर्मियों और उनके परिवारों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक श्री अनुराग त्रिपाठी ने स्वयं पौधा लगाकर इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा इस वर्ष वर्षा ऋतु के दौरान मंडल द्वारा 21,000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह पहल न केवल पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में सहायक होगी, बल्कि स्वच्छ, हरित और सतत विकास की दिशा में रेलवे की प्रतिबद्धता को भी दर्शाएगी।

जोधपुर रेलवे ईएनएचएम विंग द्वारा “जुट के बैग” अभियान के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पर्यावरण-हितैषी सामग्री स्कूली बच्चों व रेल कर्मचारियों को वितरित की गई। इसका उद्देश्य प्लास्टिक उपयोग में कमी लाकर पुनः उपयोग योग्य संसाधनों को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में डीआरएम अनुराग त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एस आर बुनकर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर यांत्रिक एवं ईएनएचएम जोगेंद्र मीणा के सहित अन्य अधिकारीगण एवं बच्चे आवासीय परिवार मौजूद रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor