Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:40 am

Thursday, July 9, 2026, 2:40 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

सिंधी गुरु संगत दरबार में लगाया सोलर प्लांट

हर्षित. जोधपुर

सिंधी गुरु संगत दरबार में भामाशाहों द्वारा सोलर प्लांट  लगाया गया. सेवा दरबार के कोषाध्यक्ष भरत आवतानी ने बताया बिजली के भारी बिलों को देखते हुए दरबार कमेटी द्वारा सोलर प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया. जिसमें दुबई निवासी अमित पमनानी द्वारा अपने पिता स्वर्गीय कुमार पमनानी व गुरु दरबार के अशोक खानचंदानी, गोपी जनवानी, अशोक गंगवानी, कमल जेठानी, दीपक मोहनानी, दौलत धनकानी, राजेश गंगवानी द्वारा अपने परिजनों की स्मृति में यह सेवा की गई, दरबार में भगत राम भला द्वारा भामाशाहों व समस्त गुरु प्रेमियों के लिए खुशहाली के लिए गुरु समक्ष अरदास की गई.

गुरु संगत दरबार कमेटी के मुख्य संरक्षक लक्ष्मण खेतानी पीतांबर होतचदांनी हीरू किशोर कलवानी व पदाधिकारीगण मुरली गंगवानी राम तोलानी महेश खेतानी लखपत धनकानी प्रभु ठारवानी किशोर चंगलानी दीपक मोरदानी राजकुमार माखीजा रमेश रामनानी मदन आई दासानी नरेंद्र बुधवानी सुनील राजू संभवानी राम गुरनानी लक्ष्मण शर्मा व समस्त कमेटी द्वारा इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया गया.

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor