Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:39 am

Thursday, July 9, 2026, 2:39 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

श्रीरुप सुकून गौशाला में धार्मिक महोत्सव शुरु संतों के सानिध्य में होंगे विविध आयोजन

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)।

कस्बे में स्थित श्री रूप सुकून गौशाला में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम गुरुवार को जैन संत प्रवर्तक सुकुन मुनि सहित आदि थाणा पांच के सानिध्य में राधा-कृष्णा मंदिर का उद्घाटन को लेकर आयोजित विविध धार्मिक कार्यक्रम शुरु हुए।
श्री रुप सुकन को सेवा समिति के अध्यक्ष रिकबचंद कोठारी ने बताया कि गौशाला परिसर में तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव का आयोजन गुरुवार को शुरू हो गया। जिसमें गुरुवार को जैन संत प्रवर्तक सुकून मुनि, उप प्रवर्तक अमृत मुनी, महेश मुनि, बाल योगी अखिलेश मुनी, डॉक्टर वरुण मुनि महाराज आदि ठाणा पांच बोरुंदा में मंगल प्रवेश किया। 6 जून शुक्रवार को प्रातः 8:15 बजे हवन, 9:00 बजे कलश यात्रा, रात 8:00 बजे गायक महावीर नागौरी की प्रार्टी द्वारा भक्ति संध्या होगी। 7 जून शनिवार को प्रातः 7:30 बजे मंदिर स्थापना व उद्घाटन, गुरुदेव के सानिध्य में उप प्रवर्तक गुरुदेव अमृत मुनि महाराज का 64 वां जन्मोत्सव गुणगान सभा का आयोजन होगा। धार्मिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलाड़ा विधायक अर्जुनलाल गर्ग, विशिष्ट अतिथि पीपाड़ प्रधान सोनिया चौधरी, उप प्रधान प्रेमा गहलोत भाग लेंगे। समारोह में संत समागम के तहत रमैयादास महाराज देवरी धाम रतकुड़िया, महंत रामस्वरूप महाराज रामस्नेही रामद्वारा मादलिया, महंत घनश्याम दास महाराज खाकीजी का धुणा मादलिया, दधिमती माता मंदिर पुजारी शिवानंद पुरी महाराज भी उपस्थित रहेंगे। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच संतोष कंवर राठौड़ करेगी। वही दानवीर व भामाशाह के रूप में जोधपुर ट्रस्टी नाकोड़ा तीर्थ गौ भक्त के जतन राज कोठारी, राजेंद्र सांखला जोधपुर ट्रस्टी नाकोड़ा तीर्थ, बोरुंदा नगर गौरव नरेंद्रदान देथा भी मौजूद रहेंगे। वही तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम को लेकर अध्यक्ष रिकबचंद कोठारी, उपाध्यक्ष सागरमल कोठारी, सचिव हरिसिंह भाटी, कोषाध्याय प्रकाश चंद जैन, बहादुर सिंह राठौड़, पूर्व सरपंच नरेंद्र दान देथा, सुरजीत गोपाल सुथार, आईदान राम भाटी, सुनील कोठारी, रामसिंह मेहरु, मुकेश व विकास कोठारी सहित कई ग्रामीण गोभक्त अंतिम तैयारियों में जुटे रहे। इस संपूर्ण महोत्सव के लाभार्थी परिवार माणकचंद कोठारी, दिनेश रेखा, कमल चंदनबाला, हितेश, दीपेश, चेतना कोठारी बोरुंदा चेन्नई से गोशाला प्रांगण में गुरुवार को पहुंच कर कार्यक्रम कि शुरुआत की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor