Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:39 am

Thursday, July 9, 2026, 2:39 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

गो सेवा ही सबसे बड़ी सेवा : जैन संत सुकन मुनि


गौशाला में राधा कृष्ण मंदिर बनना सच्ची गो सेवा : विधायक गर्ग

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)।

श्री रूप सुकून गौशाला में नवनिर्मित राधा कृष्ण मंदिर स्थापना व उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अर्जुनलाल गर्ग ने कहा कि इस गौशाला परिसर में राधा कृष्ण का मंदिर बनना ही सच्ची गौ सेवा को दर्शाता है भगवान श्री कृष्णा गायों के सच्चे गो सेवक थे। इस समारोह को संबोधित करते हुए जैन संत प्रवर्तक सुकन मुनि महाराज ने कहा कि गो सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है गो सेवा करके जीवन को सफल बनाया जा सकता है। उप प्रवर्तक ज्योतिष रत्न अमृत मुनि ने गौ सेवा में सहयोग के आह्वान पर कई लोगों ने गौ सेवा में नकद राशि प्रदान की। डॉक्टर वरुण मुनि ने जैन संत उप प्रवर्तक अमृतमुनि महाराज के 64 वें जन्मदिन पर 64 से अधिक गौशाला में सहयोग राशि देने तथा अन्य सेवा कार्य करने की जानकारी दी। समारोह में प्रमुख उद्यमी मोतीलाल चौहान, सरपंच संतोष कंवर राठौड़, पूर्व सरपंच नरेंद्रदान देथा, गौशाला अध्यक्ष रिखबचंद कोठारी, उपाध्यक्ष डी सागरमल कोठारी, सचिव हरिसिंह भाटी, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद जैन, बहादुरसिंह राठोड़, मंदिर निर्माण कर्ता माणकचन्द कोठारी, दिनेश कुमार, कमल कोठारी, सुनील कोठारी, संतोष कोठारी, विकास डोसी, मुकेश कोठारी सहित कई ग्रामीण भी उपस्थित रहे। समारोह में संत रमैयादास महाराज देवरी धाम रतकुड़िया, महंत रामस्वरूप महाराज रामस्नेही रामद्वारा मादलिया, मां दधिमती मंदिर पुजारी शिवानंद पुरी महाराज, पीपाड़ प्रधान सोनिया चौधरी, उप प्रधान प्रेमा अशोक कुमार गहलोत, जिला परिषद सदस्य कमला ओमप्रकाश भंवरिया, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि भरत भाटी, भीखसिंह मेड़तिया, बक्साराम कच्छावा, कैलाशसिंह गहलोत, युवा लक्ष्मण भाटी, लोक कलाकार पूनमचंद दाधीच व रामसिंह मेहरु सहित कई ग्रामीण व गोभक्त उपस्थित रहे। गौशाला में बनी सीसी सड़क व टिन सेड सहित अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण भी आयोजित हुआ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor