Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:46 am

Sunday, August 23, 2026, 7:46 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

कमांडर ब्राज़ील सेना ने पोखरण में एकीकृत फायर पावर प्रदर्शन देखा

पोखरण पहुंचने पर जनरल ऑफिसर का स्वागत डेजर्ट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा ने किया

तनमय बिस्सा. जैसलमेर

ब्राजीलियाई सेना के कमांडर जनरल टॉमस मिगुएल माइन रिबेरो पाइवा वर्तमान में 28 अगस्त 2023 से भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं।
30 अगस्त 2023 को, ब्राजीलियाई सेना के कमांडर ने राजस्थान के पोखरण और जोधपुर का दौरा किया। पोखरण पहुंचने पर जनरल ऑफिसर का स्वागत डेजर्ट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा ने किया, जिसके बाद उन्होंने समगर् फायर पावरप्रदर्शन देखा, जिसमें स्वदेशी हथियार प्रणालियों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। जनरल टाॅमस ने ‘आत्मनिर्भरता’ के हिस्से के रूप में ‘मेड इन इंडिया’ प्लेटफार्मों में गहरी रुचि दिखाई। इन हथियार प्रणालियों ने पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में कवचित, मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री, आर्टिलरी, आर्मी एयर डिफेंस और विमानन संपत्तियों को शामिल करते हुए एक संयुक्त हथियार फायरिंग करते हुए युद्धाभ्यास को अंजाम दिया। जनरल टाॅमस ने सामंजस्य, समन्वय और अंतरसंचालनीयता के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की और विभिन्न क्षेत्रों और कठिन परिस्थितियों में काम करने के लिए भारतीय सेना की मजबूती की सराहना की।
पोखरण दौरे के पश्चात, उन्होंने जोधपुर में उम्मेद भवन पैलेस और मेहरानगढ़ किले का दौरा किया, जहां उन्होंने राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक मूल्यों का अनुभव किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor