Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:40 am

Sunday, October 18, 2026, 8:40 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

नव कायस्थ सामुदायिक भवन का भूमि पूजन किया

कायस्थ जनरल सभा : समाज के गुरु महाराज प्रकाशानंद के सान्निध्य में हुआ कार्यक्रम

राखी पुरोहित. जोधपुर

कायस्थ जनरल सभा की ओर से चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 17-ई स्थित नव कायस्थ सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। उपाध्यक्ष गौतम माथुर व सचिव डॉ. वीरेंद्र माथुर ने बताया कि सभा के अध्यक्ष नरेश माथुर और उनकी पत्नी ज्योत्सना माथुर ने समाज के गुरु महाराज प्रकाशानंद के सान्निध्य में भूमि पूजन किया। अध्यक्ष नरेश माथुर ने बताया कि अतिथि सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी ने भवन निर्माण के लिए विधायक मद से 10 लाख रुपए की घोषणा की। कोषाध्यक्ष दीपक माथुर ने समाज को भवन निर्माण प्रक्रिया और आर्थिक योजनाओं की जानकारी दी। कमल, गोपाललाल, निमेष, अनिल कोलरी, मनीषा आदि ने अतिथियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में दिलीप, पंकज, संतोष कुमार, जगदीश, राजेशरूप, राकेश दयाल, सुषमा, मुक्ता, सीमा भुवन सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

ये अतिथि हुए शामिल :

सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, पार्षद दीपक माथुर, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश जोशी, राजेंद्र सोलंकी, गणपत ​िसंह चौहान, पूर्व पार्षद सीमा माथुर, आेमकार वर्मा, ओपी माथुर, कन्हैयालाल माथुर, नंदलाल माथुर, विक्रम सिंह पंवार, शहजाद अयूब खान शामिल हुए।

इन भामाशाहों ने की घोषणा

संयुक्त सचिव मनीष माथुर जीवी व उमेश करण ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जोधाणा माथुर समाज यूएई, मरूधर माथुर समाज जयपुर के अध्यक्ष एनएम माथुर, सीपी माथुर व अ​मित माथुर ने 1-1 कमरे के निर्माण की घोषणा की। वहीं पीएचईडी से रिटायर्ड चीफ इंजीनियर केएम माथुर, केजीएस के पूर्व अध्यक्ष कन्हैयालाल माथुर ने 1-1 लाख रुपए और अन्नु माथुर ने 51 हजार रुपए की घोषणा की। साथ ही अनेक समाजसेवियों ने भी अनेक घोषणाएं की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor