Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:46 am

Sunday, August 23, 2026, 7:46 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सीमा चौकियों पर मनाया रक्षाबंधन

तनमय बिस्सा. जैसलमेर

सीमाजन कल्याण समिति जैसलमेर द्वारा भारत पाकिस्तान बॉर्डर पर जाकर फौजी भाइयो को रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया गया फौजी भाइयो को भी यह एहसास दिलाया गया कि सीमावर्ती क्षेत्र के आम नागरिक सुख दुख में आपके साथ है और सजगता से अपना राष्ट्र धर्म निभा रहे है सीमाजन कल्याण समिति की विभिन्न तहसील केंद्र से टीमें बनाकर उनको BOP आंवटित की गई हैं इसी कड़ी में जैसलमेर तहसील की भी टीम BOP मुंगेल,33R, सोमा गेप,नलका, मुरार पर गई जैसलमेर तहसील मंत्री भोमसिंह गोगली ने बताया कि हमारी टीम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए भारत पाक बॉर्डर गई जिसमें तहसील सह मंत्री महेंद्र सिंह भोपा,अनोपसिंह बिदा, चुतर सिंह भोपा पृथ्वी सिंह धोबा, बहिन वसुंधरा, खुशबू,निर्मला शामिल रहे ओर कुल 5 BOP पर 130 सैनिक भाइयो ओर बहनों को रक्षासूत्र बांधे गए

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor