Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:40 am

Sunday, October 18, 2026, 8:40 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

राज्य स्तरीय अंडर-15 कुश्ती प्रतियोगिता 11 जून से जोधपुर में

शिव वर्मा. जोधपुर

राजस्थान राज्य कुश्ती संघ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय अंडर-15 फ्री स्टाइल, ग्रीको-रोमन एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 11 जून से जोधपुर में होगा। इस प्रतियोगिता की मेज़बानी जोधपुर जिला कुश्ती संघ को सौंपी गई है।

जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष स्वरूप महेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेशभर से विभिन्न भार वर्गों में लगभग 300 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। इन खिलाड़ियों का चयन संबंधित जिला कुश्ती संघों द्वारा आयोजित ट्रायल्स के माध्यम से किया गया है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष हितेश व्यास ने बताया कि राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। उद्घाटन समारोह में राजस्थान कुश्ती संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजीव दत्ता, खेल राज्य मंत्री के.के. बिश्नोई, जोधपुर शहर विधायक अटल भंसाली तथा दक्षिण नगर निगम की महापौर विनीता सेठ प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

आयोजन समिति के सचिव रमेश बिश्नोई ने बताया कि यह प्रतियोगिता 11 जून 2025 को प्रातः 10 बजे जोधपुर के रातानाड़ा स्थित महेश्वरी जन उपयोगी भवन में प्रारंभ होगी और 12 जून को समापन समारोह के साथ समाप्त होगी।

प्रतियोगिता के दौरान राजस्थान कुश्ती संघ से जुड़े पूर्व अंतरराष्ट्रीय पहलवान व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor