Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:39 am

Thursday, July 9, 2026, 2:39 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

चिल्ड्रन थिएटर वर्कशॉप “मस्ती की पाठशाला” की शुरुआत

शिव वर्मा. जोधपुर

संस्कार भारती जोधपुर महानगर एवं कल्प सांस्कृतिक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से बाल रंगमंच कार्यशाला “मस्ती की पाठशाला” का शुभारंभ जालोरी गेट, भीतरी शहर स्थित बालवाड़ी उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ।

गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को कुछ नया सिखाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही इस कार्यशाला में जोधपुर शहर के विभिन्न छोटे-बड़े विद्यालयों से 25 बच्चे भाग ले रहे हैं। कार्यशाला में बच्चों को रंगमंच और मंचीय प्रस्तुति से जुड़े सूक्ष्म पहलुओं की बारीकियां सिखाई जा रही हैं।

जोधपुर में लंबे अंतराल के बाद बाल रंगमंच कार्यशाला का आयोजन हुआ है, जिसमें बच्चे बड़े ही उत्साह और जोश के साथ भाग ले रहे हैं। कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में संस्कार भारती जोधपुर महानगर के लोक कला संयोजक एवं रंगकर्मी राहुल बोड़ा प्रशिक्षण दे रहे हैं, जिन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, बनारस केंद्र से विधिवत प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

उद्घाटन सत्र में अतिथि के रूप में रंगकर्मी एवं बिस्मिल्लाह खाँ पुरस्कार से सम्मानित आशीष देव चारण, प्रसिद्ध छायाकार मनोज बोहरा, संस्कार भारती जोधपुर महानगर अध्यक्ष पंकज अवस्थी, कल्प सांस्कृतिक संस्था अध्यक्ष प्रेम प्रकाश व्यास, एवं बालवाड़ी स्कूल सचिव दिवाकर दवे उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया।

आशीष देव चारण ने कहा कि– “इस कार्यशाला में जोधपुर शहर के चुनिंदा बच्चों को शामिल होने का अवसर मिला है। जहां एक ओर आज के समय में मानव संवेदनहीन होता जा रहा है, वहीं इस प्रकार के शिविर बच्चों में कला के प्रति रुचि विकसित कर उन्हें संवेदनशील बनाते हैं। इसलिए इस तरह के प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक हैं।”

संस्कार भारती जोधपुर महानगर अध्यक्ष ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के उत्साह की सराहना की और आश्वस्त किया कि भविष्य में इस प्रकार के शिविरों का नियमित आयोजन जोधपुर में किया जाएगा।

आगामी दिनों में बाल कलाकारों द्वारा अभ्यास प्रस्तुतियां दी जाएंगी एवं कई विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor