Explore

Search

Sunday, March 15, 2026, 1:57 pm

Sunday, March 15, 2026, 1:57 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

दो बार ताम्र पत्र से सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी स्व  सुखदेव प्रसाद टाक  की ग्यारहवीं पुण्य तिथि को सेवा दिवस के रूप में मनाया

शिव वर्मा. जोधपुर

आज खवासपुरा (बोरुंदा) गांव में दो बार ताम्र पत्र से सम्मानित स्व श्री सुखदेव प्रसाद टाक स्वतंत्रता सेनानी जी की ग्यारहवीं पुण्य तिथि गांव में बने उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें स्मारक पर बने अशोक चक्र और उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई


कार्यक्रम में गांव के सर्व समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे
कार्यक्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के उप राजकीय अधिवक्ता ललित किशोर सेन ने स्वतंत्रता सेनानी श्री सुखदेव प्रसाद टाक जी के जीवन और उनके द्वारा समाज हित में दिए गए उनके त्याग बलिदान के बारे में जानकारी दी उनके त्याग और बलिदान और उनके द्वारा सही गई घोर यातनाओं के कारण उनको दो बार ताम्र पत्र से सम्मानित भी किया गया था उसका उल्लेख किया
और उनके द्वारा समाज में नशा मुक्त और अन्य कुरीतियों से मुक्त होने पर जोर दिया उसका उल्लेख किया , उनके द्वारा बालिका शिक्षा और बाल विवाह विरोध का जो समाज हित में कार्य किया
और उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग व उपभोग करने के बारे में जो स्वयं के द्वारा किया जाकर बताया उसका अनुसरण करने की समाज में आवश्यकता है
उन्होंने जीवन पर्यंत खादी वस्त्रो का ही उपयोग किया उनसे शिक्षा लेकर हमें भी स्वदेशी वस्तुओं व खादी वस्त्रो का उपयोग अधिक से अधिक समाज में किया जाना चाहिए और उनके द्वारा समाज हित में किए गए कार्य त्याग बलिदान से प्रेरणा ली जानी चाहिए
श्री सुखदेव प्रसाद टाक स्वतंत्रता सेनानी जी की ग्यारहवीं पुण्य तिथि पर एक अनूठी पहल उनके परिवार द्वारा जो सेवा कार्य आयोजित किया जा रहा है

जिसमें गांव में गायों के लिए २ ट्रॉली हरा चारा डालाया गया
और गर्मी में शीतल पेय पदार्थ का वितरण किया गया

और सबसे महत्वपूर्ण पर्यावरण को बचाने के लिए स्मारक स्थल के आसपास हरे छायादार ऑक्सीजन से भरपूर औषधीय गुणों वाले नीम ,पीपल ,बेल पत्र ,जामुन ,बरगद आंवला , तुलसी , पारिजात,गिलोय आदि ऑक्सीजन वाले पर्यावरण को बचाने वाले पौधों को लगाने का संकल्प लिया
और वहां पर पौधे लगाने के लिए व्यवस्था की गई और बारिश में शीघ्र ही चिन्हित स्थानों पर पौधे लगा दिए जाएंगे
और पौधों को सुरक्षित करने के लिए ट्री गार्ड की व्यवस्था की गई

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री डॉ जितेंद्र पाल चौधरी ने बताया कि इस प्रकार स्वतंत्रता सेनानी श्री सुखदेव प्रसाद टाक जी से प्रेरणा लेकर उनके द्वारा किए गए सेवा कार्य त्याग वह बलिदान की शिक्षा के कारण उनके परिवार द्वारा आज के दिवस को पर्यावरण संरक्षण व सेवा दिवस के रूप में मनाने का निश्चय किया
श्री सुखदेव प्रसाद टाक के जोधपुर निवास में उनके पुत्र व पौत्र द्वारा गरीबों बच्चों को भोजन व आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया गया
और अन्य जगह पर जाकर जरूरतमंद को उनकी आवश्यकता अनुसार सामग्री उपलब्ध कराई गई
इस प्रकार उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि के अलावा सेवा प्रकल्प का आयोजन कर सेवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय एक अनूठी पहल की गई
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों में श्री अशोक जी सेन, श्री शंकर लाल जी गहलोत पूर्व प्रधानाअध्यापक व पूर्व जिला डाइट अधिकारी , रामस्वरूप जी पंवार ex सूबेदार , डॉक्टर जसराम जी बेड़ा, श्री आनन्द कुमार जी सेन पूर्व सहायक कृषि अधिकारी, ओम प्रकाश टाक वरिष्ठ अध्यापक, सुखराम जी जाखड़, रामकिशोर जी लखारा ,अहमद जी ,सत्यनारायण जी ,बाबूलाल जी , त्रिलोक जी ,श्यामलाल सोनी ,छोटू राम जी ,मालाराम जी माली ,सत्यनारायण जी मेघवाल, मंगलाराम जी, सुभाष जी छिपा , नैना राम जी ,तुलसीराम जी लखारा ,घीसाराम जी, अमरदास जी वैष्णव, भरत जी भागोरिया ,कालू जी,भरत सेन टाक अधिवक्ता राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर सर्व समाज के गणमान्य व्यक्ति व समस्त ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित थे सभी ने आज वहां पर श्री सुखदेव प्रसाद टाक स्वतंत्रता सेनानी से प्रेरणा लेकर पर्यावरण को बचाने व संरक्षण का संकल्प लिया
और गांव में नशा मुक्ति वह गायों के जल व चारे की व्यवस्था आदि करने का संकल्प लिया

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor