Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:55 am

Sunday, August 23, 2026, 5:55 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री ओसवाल समाज, महामंदिर के सत्र 2025/26 के चुनाव संपन्न, अध्यक्ष जसवंतराज लोढ़ा, उपाध्यक्ष लूणावत एवं सचिव बने कागोत

राखी पुरोहित. जोधपुर

श्री ओसवाल समाज, महामंदिर के सत्र 2025/26 के लिए वार्षिक चुनाव आचार्य जयमल जैन स्मृति भवन महामंदिर में दिनांक 08/06/2025 को प्रात: 9 बजे से मतदान प्रारंभ हुए जो दोपहर 2 बजे तक सम्पन्न हुए ।
चुनाव अधिकारी श्री लूणसिंह टाक ने बताया कि कल नामांकन के समय 15 सदस्यों द्वारा पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य हेतु 17 आवेदन प्राप्त हुए जिनकी जांच करने पर सही प्राप्त हुए, कोषाध्यक्ष पद पर श्री अशोक कागोत एवं श्री सज्जनराज जांगड़ा तथा मालरक्षक पद पर श्री दिलीप बरमेचा एवं श्री गौतमचंद वैद के नाम आए! 3 पदाधिकारी एवं 10 कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध घोषित किए गए! जिसमें श्री जसवंतराज लोढ़ा अध्यक्ष, श्री मूलचंद लुणावत उपाध्यक्ष, श्री प्रमोद कागोत सचिव तथा कार्यकारिणी सदस्य श्री मीठालाल सराफ, श्री पारसमल तातेड, श्री कमल बैद, श्री भगवानचंद भंडारी, श्री राजेंद्र डाकलिया, श्री गौतमचंद कोठारी, श्री छोटमल बच्छावत, श्री अशोक सुराणा, श्री सुमेरमल सेठिया, श्री कपिल लूणावत निर्विरोध 10 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए!
चुनाव अधिकारी ने बताया कि कुल 318 समाज सदस्यों की सूची हैं जिसमें कुल मतदान 181 हुए!
कोषाध्यक्ष पद पर श्री अशोक कागोत एवं मालरक्षक पद पर श्री दिलीप बरमेचा विजयी हुए!

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor