Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:30 am

Sunday, August 23, 2026, 6:30 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

जोधपुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव: 12 से ज्यादा पुलिस और निगम कर्मचारी घायल; JCB में आग लगा दी, अतिरिक्त जाब्ता बुलाया

शिव वर्मा. जोधपुर

जोधपुर में सोमवार को अतिक्रमण हटाने गई टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया। हमले में 12 से अधिक पुलिस और निगमकर्मी घायल हुए, दो के सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने JCB में आग लगा दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई

उम्मेदसागर बांध क्षेत्र में नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। बांध के 500 मीटर के दायरे में निर्माण प्रतिबंधित होने के बावजूद यहां बड़ी संख्या में अवैध निर्माण हुए और कई पक्के मकान बन गए। पूर्व में जोधपुर विकास प्राधिकरण कई बार कार्रवाई कर चुका है,

लेकिन अतिक्रमण पूरी तरह नहीं हटे।

नगर निगम की बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की योजना थी। स्थिति को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त जाब्ता बुलाया गया है।

विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी ने उम्मेदसागर और आस-पास के बेतहाशा अतिक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बावजूद अतिक्रमण बढ़ते गए।

पहले हटाए 103 अतिक्रमण, 229 अभी भी मौजूद

जनाक्रोश के बाद जेडीए, पुलिस और पीएचईडी की संयुक्त कार्रवाई में पूर्व में 103 अवैध अतिक्रमण हटाए गए थे। जलदाय विभाग के ताजा सर्वे में 229 और अतिक्रमण चिह्नित किए गए। इन्हें हटाने की कार्रवाई सोमवार को शुरू की गई, लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध के चलते टीम को वापस लौटना पड़ा

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor