Explore

Search

Thursday, April 23, 2026, 10:12 pm

Thursday, April 23, 2026, 10:12 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

महाराजा उम्मेद सिंह की 78 वीं पुण्य तिथि श्रद्धापूर्वक मनाई

कई कार्यक्रम हुए आयोजित

विधायक शिव रविंद्र सिंह भाटी ने हनवन्त राजपूत हॉस्टल में महाराजा उम्मेद सिंह जी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की

निंबा नीमड़ी कुष्ठ आश्रम में फलाहार का वितरण

जसवंत थड़े पर महाराजा उम्मेद सिंह के थड़े पर पुष्पांजलि अर्पित

शिव वर्मा. जोधपुर 

आधुनिक मारवाड़ के निर्माता महाराजा उम्मेद सिंह जी की 78 वीं पुण्य तिथि सोमवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित हुए।

श्री हनवन्त एजुकेशनल सोसायटी श्री हनवन्त राजपूत हॉस्टल कार्यकारिणी के सचिव राजेंद्र सिंह लीलियाँ ने बताया कि आधुनिक मारवाड़ के निर्माता महाराजा उम्मेद सिंह की 78 वीं पुण्य तिथि के अवसर पर सोमवार को श्री हनवन्त राजपूत हॉस्टल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक शिव रविंद्र सिंह भाटी के मुख्य आतिथ्य में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधायक भाटी ने महाराजा उम्मेद सिंह के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की । विधायक भाटी ने इस अवसर पर कहा कि आधुनिक मारवाड़ के निर्माता महाराजा उम्मेद सिंह सदैव जनता द्वारा याद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महाराजा उम्मेद सिंह ने अपने शासनकाल में हर समाज, हर वर्ग , हर धर्म के लिए जनकल्याणकारी कार्य किए जो आज भी लोगों की स्मृतियों में छाए हुए हैं व उन्हें याद किया जाता है। उन्होंने हर समाज के शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया ,शिक्षण संस्थाओं व छात्रावासों के लिए नि:शुल्क भूमि का आवंटन किया गया । जोधपुर के लिए जवाई बांध से जोधपुर तक पेयजल व्यवस्था के लिए जवाई नहर का निर्माण करवाया गया, रेलवे के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए , 1924 में जोधपुर में हवाई अड्डे की स्थापना की और जोधपुर में हवाई सेवाओं के संस्थापक बने, अंतरराष्ट्रीय स्तर की हवाई सेवाएं की सुविधा जोधपुर एयरपोर्ट से मिलने लगी। उन्होंने कहा कि महाराजा उम्मेद सिंह की सोच जन कल्याण की सोच थी ऐसे शासक बहुत कम होते हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में भी उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया उन अस्पतालों का आज उपयोग होता है। जोधपुर में चाहे स्टेडियम हो, उम्मेद उद्यान हो विकास के हस्ताक्षर हर जगह मिलेंगे । उन्होंने कहा कि श्री हनवन्त राजपूत हॉस्टल का निर्माण भी 1932 में महाराजा उम्मेदसिंह द्वारा करवाया गया था । उन्होंने कहा कि मारवाड़ का दुर्भाग्य था की मात्र 44 वर्ष की आयु में वह मारवाड़ वासियों को छोड़कर चले गए। इस अवसर पर हॉस्टल कार्यकारिणी के सचिव राजेंद्र सिंह लीलियाँ , हॉस्टल के छात्रों, ऑफिस सुपरीटेंडेंट नरेंद्र सिंह चांपावत ,वार्डन मदन सिंह ,वार्डन नाथू सिंह, मनोहर सिंह ने भी पुष्पांजलि अर्पित की ।

निंबा नीमड़ी कुष्ठ आश्रम में फल वितरण

हिज हाईनेस महाराजा उम्मेद सिंह रिलिजियस ट्रस्ट के सचिव कल्याण सिंह राठौड़ ने बताया कि 78 सी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गरीब असहायों की सहायतार्थ तहत प्रातः 8.30 बजे निम्बा-निम्बड़ी स्थित कुष्ठाश्रम में फलाहार, बिस्किट आदि का वितरण किया गया।

जसवंत थड़े पर स्थित महाराजा उम्मेद सिंह के थड़े पर पुष्पांजलि अर्पित

सांय को जसवन्त थड़ा स्थित महाराजा उम्मेद सिंह के थड़े पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। महाराजा उम्मेद सिंह रिलिजियस ट्रस्ट के सचिव कल्याण सिंह राठौड़ व अन्य सदस्यों के साथ ही साथ मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के सदस्य एवं गणमान्य नागरिकों ने महाराजा श्री उम्मेद सिंह जी को पुष्पांजलि अर्पित की।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor