Explore

Search

Saturday, December 6, 2025, 9:24 pm

Saturday, December 6, 2025, 9:24 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

अविनाश सैन को किया राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी समिति का अध्यक्ष नियुक्त

Share This Post

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी समिति का पुनर्गठन कर सर्वसमिति द्वारा अविनाश सैन (वरिष्ठ सहायक) को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

समिति के पूर्व अध्यक्ष अक्षय कुमार पुरोहित ने बताया कि मंत्रालयिक कर्मचारियों की आवाज को उठाने के लिए युवा कर्मचारी को इस पद हेतु चुना गया है ताकि युवा जोश के साथ विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान हो सके। विभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों द्वारा अविनाश सैन को माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया गया।

इस मौके विकास चौहान, राहुल पंवार, नरेश सांखला, रविन्द्र देवड़ा, प्रकाश आचार्य, घीसुलाल, रोहित व्यास, देवेंद्र पल, नरेंद्र सांखला, धारा सिंह, देवेंद्र गुर्जर, हितेश सैनी, अनुरुद्ध मूथा, अर्पित शर्मा, प्रेम सिंह, सुरेंद्र सिंह, मांगीलाल, मनोज, ओमप्रकाश लावा, पुष्पक जोशी, ऋषभ जांगिड़, जयेश सैनी, बाबूलाल परमार, दौलाराम चौधरी, गोपाल कपिंजल, दिव्यांशु शर्मा, कुशालराम, अर्जुन, मोहित अमरावत, राजेंद्र सिंह राठौड़, विकास दवे, लोकेश सांखला , दिनेश मुंडेल सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Rising Bhaskar
Author: Rising Bhaskar


Share This Post

Leave a Comment