Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 8:32 am

Sunday, October 18, 2026, 8:32 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून का मुख्य कार्यक्रम श्री उम्मेद राजकीय स्टेडियम में होगा

मानसिक विकार प्रबंधन में योग अत्यन्त कारगर सिद्ध : डॉ. खां

शिव वर्मा. जोधपुर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को भव्य रूप से मनाने की तैयारियों के अंतर्गत 30 दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम जारी है। इसके अंतर्गत जोधपुर के श्री उम्मेद राजकीय स्टेडियम, हाईकोर्ट रोड में प्रतिदिन प्रातः 6:30 बजे से योगाभ्यास सत्र आयोजित किया जा रहा है। 22वें दिन के इस योग सत्र में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और योग के लाभ प्राप्त किए।

कार्यक्रम के सदस्य सचिव एवं नोडल अधिकारी, उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग, जोधपुर डॉ. शरीफ खां ने योग सत्र में बताया कि मानसिक विकारों के प्रबंधन में योग अत्यन्त उपयोगी सिद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल यंत्रों जैसे मोबाइल व कंप्यूटर के अत्यधिक उपयोग से मन को विश्राम नहीं मिल पा रहा है, ऐसे में योग ही एकमात्र माध्यम है जो व्यक्ति को आंतरिक शांति और ऊर्जा प्रदान करता है।

सहायक निदेशक एवं औषधि निरीक्षक (आयुर्वेद) डॉ. राजकुमार ने कहा कि योग भारतीय ग्रामीण जीवन और लोक परंपराओं का अभिन्न हिस्सा रहा है। हजारों वर्षों पुरानी इस विद्या का लाभ आज विश्व स्तर पर लिया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से इस परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

योगाभ्यास सत्र में अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल का अभ्यास वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोपाल नारायण शर्मा एवं योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामलाल द्वारा करवाया गया। मंगलवार को मुख्य योग प्रदर्शन प्रियदर्शिनी कल्ला व प्रियंका बिश्नोई द्वारा मंच पर किया गया।

इस अवसर पर डॉ. अशोक कुमार मित्तल, डॉ. प्रेमसुख, डॉ. दीपा जोशी, डॉ. विक्रम गोपा, डॉ. नवनीत दाधीच, डॉ. सुखवीर सिंह, डॉ. तेजक्ष मित्तल, डॉ. मुकेश प्रजापत, कम्पाउंडर अब्दुल सलाम चिश्ती, घनश्याम नवल, मालाराम, प्रशासनिक अधिकारी मदन सिंह राजपुरोहित, भंवर सिंह चारण, कनिष्ठ लिपिक किशन शर्मा सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि योग अभ्यास का यह कार्यक्रम 21 जून तक प्रतिदिन जारी रहेगा।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor