Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 5:33 am

Thursday, July 9, 2026, 5:33 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

आज बिना रिप्लेसमेंट के रक्त उपलब्ध करवाया जाएगा

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जैसलमेर

दो दिवसीय रक्षा बंधन के पावन पर्व पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चिकित्सालय में भर्ती समस्त महिला मरीजों को प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर रविंद्र सांखला के निर्देशानुसार दिनांक 30 /8/23 का बिना रिप्लेसमेंट के रक्त उपलब्ध करवाया गया। 31/08/23 को भी बिना रिप्लेसमेंट के रक्त उपलब्ध करवाया जाएगा। ब्लड सेंटर के टेक्निकल सुपरवाइजर कैलाश छंगाणी ने बताया कि यह रक्त स्वैच्छिक रक्तदाताओं, रक्तदान प्रेरकों के समुचित प्रयास से उपलब्ध कराया जा रहा है। रक्त कोष इन रक्त वीरों को साधुवाद प्रेषित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना करता है। उसके साथ ही समस्त ऊर्जावान युवाओं से अपील है कि रक्त कोष के सफल संचालन हेतु समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में सहभागी बने।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor