Explore

Search

Thursday, April 30, 2026, 9:43 am

Thursday, April 30, 2026, 9:43 am

LATEST NEWS
Lifestyle

बोरुंदा के सोलंकी बने बावरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सोलंकी के पैतृक गांव बोरुंदा में खुशी की लहर

सोहनलाल वैष्णव. बोरुन्दा (जोधपुर)।

पुष्कर जिला अजमेर में मंगलवार 10 जून 2025 सत्यनारायण महाराज मंदिर में दयालनाथ जी महाराज की बरसी पर बावरी समाज राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व समिति से राष्ट्रीय स्तर से आए हुए बुजुर्ग युवा साथियों के द्वारा बावरी समाज के सभी तहसील अध्यक्ष व पदाधिकारियों कि उपस्थिति में हुकमाराम सोलंकी (बावरी) बोरुंदा जोधपुर को राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश से सतपाल भोजपुर जिला बदायूं, मध्य प्रदेश से बीरधीचंद पंवार अंबावर मंदसौर, राजस्थान से प्रकाश गुरलाई पाली व राष्ट्रीय सचिव देवाराम लवारी पीपाड़ सिटी जोधपुर, संयोजक पद डूंगरराम बलूंदा ब्यावर, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रहलादराम झाक बिलाड़ा जोधपुर, राष्ट्रीय महासचिव पद पर एडवोकेट गुमानसिंह भोपालगढ़ जोधपुर, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री संतोष बावरी रोहट पाली को सर्वसम्मति से बनाया गया। उपस्थित समाज के लोगों ने नवनियुक्त अध्यक्ष हुकमाराम सोलंकी व कार्यकारिणी को सफा व माला पहनाकर अभिनंदन किया। हुकमाराम सोलंकी के बावरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पैतृक गांव बोरुंदा में खुशी की लहर छा गई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor