Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 5:20 am

Sunday, August 23, 2026, 5:20 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सिन्धी समाज : होनहार प्रतिभाएं होंगी सम्मानित

पंजीयन शुरू 12 जून से 25 जून तक

राखी पुरोहित. जोधपुर

संत नामदेव ट्रस्ट और पुज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत मॉडर्न एजुकेशन सोसाइटी की सयुक्त मेजबानी में सिन्धी समाज के होनहार विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा. जिसमें 10वीं और 12वीं में उत्तीर्ण समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों सहित सामाजिक प्रतिभाओं के सम्मान के लिए “प्रतिभा सम्मान” कार्यक्रम अगले महीने के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा ।

मुख्य संयोजक महेश खेतानी और सह संयोजक भरत आवतानी ने बताया कि, समाजसेवी दीपक, पीतांबर होतचंदानी हेमंत किशोर कलवानी के सहयोग से इस समारोह में इसी साल परीक्षा परिणाम में सीबीएसई व आरबीएसई में 90% से अधिक वालों को गोल्ड मेडल और 80% से अधिक अंक प्राप्त छात्र छात्राओं को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया जाएगा। समाजसेवी प्रभु ठारवानी द्वारा प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे पुरषोतम दास होतचन्दानी , भगवान कलवानी स्मृति की में यह आयोजन हर वर्ष किया जाता है । इसी साल C A व चिकित्सक बने विधार्थियों को भी सम्मानित किया जयेगा. आवेदक निम्न स्थानों पर पंजीयन करा सकेंगे इसके लिए सिंधु भवन शहीद हेमू कालानी चौराहा ,
जोधपुर हॉस्पिटल आशापूर्णा मॉल के सामने , सिंधी पंचायत भवन 16 सेक्टर चौहाबो मनोज स्टूडियो
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, 9 सेक्टर श्री गणेश मंदिर के सामने पर पंजीयन होगा यह सुबह 10:00 से 1:00 बजे तक शाम को 5:00 से 9:00 बजे तक किया जाएगा।
आवेदक को ओरिजिनल कॉलेज स्कूल से प्राप्त मार्कशीट की फोटो स्टेट व आधार कार्ड की कॉपी जमा करनी जरूरी है। पंजीयन 12 जून से 25 जून तक किए जाएंगे इसके बाद पंजीयन नहीं किए जाएंगे

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor