Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 1:46 am

Monday, August 24, 2026, 1:46 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

बिस्सा की 83 वीं पुण्यतिथि 19 जून को, सेवा दिवस के रूप में मनाई जाएगी

राखी पुरोहित. जोधपुर

मारवाड स्वतंत्रता आंदोलन में अपना अमूल्य योगदान देने वाले जननायक अमर शहीद बाल मुकुन्द बिस्सा की 83वीं पुण्य तिथि गुरूवार, 19 जून को प्रातः 9 बजे से जालोरीगेट स्थित बिस्सा सर्किल पर श्रद्धा व सेवा दिवस के रूप में मनाई जाएगी।

अमर शहीद बाल मुकुन्द बिस्सा स्मृति संस्था के गोल्डी बिस्सा व सुरेश बिस्सा ने बताया कि कार्यक्रम में स्वास्तिवाचन, शांति पाठ, इसावासोउपनिशद का पाठ एवं मंत्र पुष्पांजलि अर्पित कर आमजन द्वारा देश भक्ति के नारे लगाये जाएंगे तथा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिसमें मारवाड के स्वतंत्रता सैनानियों की भूमिका पर इतिहासकार प्रो. डाॅ. एसपी व्यास एवं अन्य वक्ताओं द्वारा उद्बोधन दिया जाएगा।

सेवा दिवस पर जीव दया व मानव सेवा के तहत गरीबों में भोजन के पैकेट वितरण, गौशाला में चारा वितरण तथा अनाथालय में फल व बिस्किट दिये जाएंगे। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी व शहर गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor