Explore

Search

Saturday, April 11, 2026, 10:52 pm

Saturday, April 11, 2026, 10:52 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

फतेहसागर सतगुरु कबीर आश्रम में श्र‌द्धापूर्वक मनाया कबीर प्राकट्य महोत्सव

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

फतेहसागर ओटे के सामने स्थित अखिल भारतीय कबीर पंथ संप्रदाय राजस्थान के प्रथम प्राचीन स्थान सतगुरु कबीर आश्रम में आश्रम के महंत राजेंद्र दास साहेब के सानिध्य और संत-महंतों व श्रद्धालुओं की मेजबानी में सतगुरु कबीर प्राकट्य दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

आश्रम के महंत राजेंद्रदास ने बताया कि प्रातः ध्वजारोहण, बीजक पाठ, गुरूमहिमा, कबीर चालीसा का पाठ, समाधि पूजन दर्शन के साथ दोपहर में सत्संग व आरती के पश्चात प्रसादी का आयोजन हुआ। इस मौके महंत रामेश्वर दास, महंत सत्यराम दास, सन्त सेवादास, सन्त रामदास, साध्वी लीलाबाई, साध्वी रामप्यारी बाई सहित भक्त रमेश कुमार टाक, ईश्वर सिंह, अर्जुन सिंह, सुरेंद्र सिंह, उत्तम ओझा, शशिकला टाक तथा अनेक साधु-संत व श्रद्धालु शामिल हुए।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor