Explore

Search

Monday, August 24, 2026, 12:31 am

Monday, August 24, 2026, 12:31 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अहमदाबाद विमान हादसे पर सिंधी समाज की श्रद्धांजलि, जोधपुर में विशेष अरदास

हर्षित बादलानी. जोधपुर

अहमदाबाद में हाल ही में हुए दुखद विमान हादसे में मारे गए यात्रियों को जोधपुर के सिंधी समाज की ओर से गहरा शोक व्यक्त किया गया।

संत नामदेव ट्रस्ट, सिंधी गुरु संगत सोसाइटी (दरबार), पूज्य सिंधी पंचायत, पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत, और मॉडर्न एजुकेशन सोसाइटी के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों और समस्त सिंधी समाज द्वारा दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर विशेष रूप से सिंधी गुरु संगत दरबार जोधपुर में भगत राम भल्ला द्वारा दिवंगत आत्माओं की शांति और हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु विशेष अरदास की गई।

सभी ने एक स्वर में ईश्वर से प्रार्थना की कि वह इस भयानक हादसे से प्रभावित सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष पीड़ितों को इस महान दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

श्रद्धांजलि सभा में हताहत हुए भाई-बहनों और बच्चों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए सामूहिक मौन भी रखा गया।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor