मानसून की तैयारियां शुरू
शिव वर्मा. जोधपुर
मानसून के दौरान संभावित आपदा परिस्थितियों को देखते हुए जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल के निर्देश पर जोधपुर जिले में बाढ़ नियंत्रण कक्ष (इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर) को 15 जून 2025 से 30 सितंबर 2025 तक के लिए सक्रिय किया जा रहा है। यह आदेश राजस्थान शासन के आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, जयपुर की अनुपालना में जारी किया गया है।
यह नियंत्रण कक्ष कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नागरिक सुरक्षा कार्यालय में 24 घंटे, सप्ताह के सभी दिन (24×7) कार्यरत रहेगा। आमजन किसी भी आपातकालीन स्थिति की जानकारी इन नंबरों पर दे सकते हैं:
0291-2650349, 2650350, 0291-2556883 (टोल फ्री 1077)
प्रभारी अधिकारी श्री अंजुम ताहिर सम्मा (मो. 9660603636) तथा
सहायक प्रभारी श्री रणजीत सिंह, फायरमैन (मो. 9461006707) को तैनात किया गया है।
बाढ़ नियंत्रण कक्ष राज्य स्तर पर संचालित मुख्य ऑपरेशन सेंटर के दूरभाष नंबर 0141-2227296, 0141- 2385776,0141- 2385777,0141- 2227605 (टोल फ्री 1070/112),
भारत मौसम विभाग जयपुर, संभागीय आयुक्त कार्यालय जोधपुर, तथा जिले के जलदाय, विद्युत, पीडब्ल्यूडी, चिकित्सा, रसद, पुलिस विभागों से सतत संपर्क में रहेगा।
इस दौरान जिले में हर दिन की वर्षा तथा प्रमुख घटनाओं की सूचना जिला कलक्टर और नागरिक सुरक्षा विभाग को दी जाएगी एवं यह जानकारी राज्य मुख्यालय जयपुर को भी भेजी जाएगी।
नियंत्रण कक्ष तीन पारियों में संचालित होगा:
* सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे
* दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे
* रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक
साथ ही एक अतिरिक्त आरक्षित पारी भी तैयार रखी गई है।
आमजन से अपील
जिला प्रशासन आमजन से अपील करता है कि मानसून अवधि में सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में उपरोक्त नंबरों पर तुरंत संपर्क करें।



