फादर्स डे पर विशेष
मेरे पापा
बड़े लाड – प्यार से मुझको पाला ।
मेरे अच्छे पापा, मेरे प्यारे पापा ।।
छोटा था , पर मै भी तो नटखट था ।
ऊँगली पकड़ आपने चलना सिखाया पापा ।।
स्कुल- अस्पताल -मेले तक भी आप ।
कन्धों पर बिठा अपने ले जाते पापा ।।
पढ़ा – लिखा कर मुझे इन्सान बनाया ।
पेट काट अपने मुहँ का निवाला दिया पापा ।।
मुझे पैरों पर खड़ा कर लायक बनाया ।
नही चाह रखी कभी भी आपने पापा ।।
मेरा घर – परिवार सब कुछ आपने बसाया ।
आपके आशीर्वाद से ही सब कुछ हूँ मैं पापा ।।
मैं कितना बदनसीब हूँ इस जहाँ में पापा ।
तीन दशकों से आप का साथ नहीं है पापा ।।
वर्षो के वर्ष बीत जाने के बाद भी आप ।
मेरे घर पर साये की तरहां रहते हो पापा ।।
” नाचीज़ ” के सुख – दुःख में वक़्त – बेवक़्त ।
रहबर बन कर मुझे राह दिखाते हो पापा ।।
***************************
MDK नाचीज़ बीकानेरी 9680868028





