Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:05 am

Sunday, August 23, 2026, 7:05 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

कल्याण कोठारी पूरण राव स्मृति लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

—एम आई जाहिर साहित भारत के 20 पत्रकारों को इंडियन मीडिया वॉरियर अवार्ड से नवाजा

डी के पुरोहित. जयपुर

जयपुर.देश और विदेश में खोजपूर्ण और रचनात्मक पत्रकारिता के माध्यम से पत्रकारिता के उच्च मानदंड स्थापित करने वाले अंतरराष्ट्रीय और प्रवासी भारतीय पत्रकारिता के लिए वरिष्ठ पत्रकार एम आई ज़ाहिर सहित भारत के 20 पत्रकारोंं को मंगलवार को प्रेस क्लब सभागार में आयोजित पूरण राव स्मृति सम्मान समारोह के दौरान सत्यमेव इंडियन मीडिया वारियर अवार्ड 2025 से नवाजा गया। इस मौके वयोवृद्ध प​त्रकार कल्याणसिंह कोठारी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। इस मौके जोधपुर से दिनेश जोशी, जयपुर से मणिमाला शर्मा, मोनिका शर्मा ,अर्पिता माथुर, विवेकानंद शर्मा व मुकेश मिश्रा, छत्तीसगढ से मुकेश चंद्राकर ,अशोक राजपुरोहित, बंगलुरु से बिलाल एम जाफ़री, दिल्ली से किरणकौर,नोएडा से विकास पोरवाल व दीप्ति मिश्रा ,पटना से डा. ध्रुव कुमार, नवीन रस्तोगी,बद्रीप्रसाद यादव और बिहार से आरिज हसनैन और जम्मू कश्मीर से ऐजाज अहमद डार को इस राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि आर एस एस के वरिष्ठ पदाधिकारी राम प्रसाद भाई साहब, केयर्न के जनरल मैनजेर अयोध्या प्रसाद गौड़ ,समाजसेवी सतीश समरायवाला, भूतपूर्व आई एफ एस गौरीशंकर गुप्ता, भूतपूर्व आईपीएस अशोक गुप्ता,भूतपूर्व राज्यमंत्री रामसिंह और सर्व भाट राव आल इंडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामप्रताप भाट उर्फ प्रकाशनाथ ने सभी पत्रकारों को पुरस्कार से नवाजा। हर वर्ष की तरह इस बार भी देशभर से सम्मानित होने वाले पत्रकारों में मुकेश चंद्राकर को मरणोपरांत पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर पत्रकार निर्मला राव ने कहा कि हर साल 20 निडर, निष्पक्ष और दृढ़ निश्चयी पत्रकारों को सत्यमेव इंडियन मीडिया वारियर अवार्ड से सम्मानित किया जाता है। अंत में निर्मला राव ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन निर्व्या राव ने किया। कार्यक्रम में शीर्ष पत्रकारों में सनी सेबेस्टियन, मोहम्मद फहद व साहित्यकार डॉ. सत्यनारायण सहित कई साहित्यकार मौजूद थे.

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor