Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:26 am

Sunday, October 18, 2026, 10:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

कासिम बीकानेरी की चर्चित पुस्तक ‘दादाजी की साइकल’ की समीक्षा 22 को

प्रज्ञालय संस्थान द्वारा होगा आयोजन 

राखी पुरोहित. बीकानेर 

प्रज्ञालय संस्थान द्वारा अपने साहित्यिक नवाचारों की शृंखला के तहत ‘पुस्तकालोचन’ कार्यक्रम का आगाज़ इसी माह से किया जा रहा है। यह कार्यक्रम पुस्तक संस्कृति को समर्पित रहेगा। जिसकी प्रथम कड़ी नगर के प्रसिद्ध शायर-कहानीकार क़ासिम बीकानेरी के हिन्दी कहानी संग्रह ‘दादाजी की साइकल’ पर केन्द्रित होगी। संस्थान के प्रतिनिधि वरिष्ठ शिक्षाविद राजेश रंगा ने बताया कि यह कार्यक्रम आगामी 22 जून, 2025 वार रविवार को शाम 6.00 बजे नत्थूसर गेट के बाहर स्थित लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन सदन में आयोजित किया जाएगा।

संस्थान के राजेश रंगा ने बताया कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि-कथाकार एवं आलोचक कमल रंगा करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिन्दी भाषा के प्रतिष्ठित विद्वान कवि एवं आलोचक डॉ. उमाकांत गुप्त होंगे एवं मुख्य वक्ता के तौर पर कहानीकार डॉ. कृष्णा आचार्य उक्त पुस्तक पर अपने आलोचकीय विचार प्रस्तुत करेंगी। रंगा ने आगे बताया कि क़ासिम बीकानेरी की अभी तक विभिन्न विधाओं की कुल 7 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं एवं आपने अनेक पुस्तकों का सफल संपादन भी किया है। आपको देश व प्रदेश की अनेक सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा अनेकों बार पुरस्कृत एवं सम्मानित भी किया जा चुका है।
‘पुस्तकालोचन’ कार्यक्रम काआगाज़ उक्त कहानी संग्रह ‘दादाजी की साइकल’ पर होगा। यह पुस्तक काफी चर्चित भी रही है। कार्यक्रम का संचालन युवा कवि गिरिराज पारीक करेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor