11 विधाओं के 35 ज्योतिष विशेषज्ञ देंगे निशुल्क परामर्श
सत्यमेव जयते सिटीजन सोसायटी और श्याम भक्ति सेवा संस्थान के सहयोग से होगा आयोजित,डिजिटल लिंक के माध्यम से होगा आमजन का पंजीकरण, जोधपुर के होटल चन्द्रा में प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक दिया जायेगा निशुल्क परामर्श
शिव वर्मा. जोधपुर
ज्योतिष के क्षेत्र में विविध प्रकार के अनुसंधान करने वाले सीता ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी निशुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर और ज्योतिष सम्मान समारोह का आयोजन 25 जून को प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक होटल चन्द्रा में किया जाएगा, जिसमें 11 अलग-अलग विधाओं के 35 ज्योतिष विशेषज्ञ अपनी निशुल्क सेवाएं देंगे।
सीता ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र द्वारा गत 8 वर्षों से लगातार जनहित में ज्योतिष विद्या से आमजन को जोड़ने और उनकी जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए आयोजित किए जा रहे निशुल्क ज्योतिष परामर्श शिविरो के आयोजन करने वाले सीता ज्योतिष और अनुसंधान केंद्र के संस्थापक अध्यक्ष पंडित एस के जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि, हमारी संस्था द्वारा यह नवम आयोजन होगा, जब ज्योतिष विद्या से जुड़े ज्योतिषियों को उनके द्वारा ज्योतिष विद्या को आगे से आगे बढ़ाए जाने के लिए सम्मानित किए जाने के साथ विभिन्न परेशानियों और परिस्थितियों से गुजर रहे आमजन को निशुल्क ज्योतिष परामर्श से लाभान्वित किया जाएगा।यह आयोजन जोधपुर के सामाजिक संगठन सत्यमेव जयते सिटीजन सोसायटी,श्याम भक्ति सेवा संस्थान और एवं आभा जेनसेट के सहयोग से आयोजित होगा। निशुल्क ज्योतिष परामर्श पाने वाले इच्छुक व्यक्ति को संस्था द्वारा जारी डिजिटल लिंक के माध्यम से पंजीकरण आवश्यक और अनिवार्य होगा।
उन्होंने बताया कि,इस आयोजन को सफल बनाने के लिए एक आवश्यक बैठक भी आयोजित की गई जिसमे आयोजन समिति के सदस्यों प्रभांशु जोशी,भूमित्र जोशी,अक्षिता राजपुरोहित, किशोर सिंह पंवार, यामिनी पुरोहित, प्रवीण सिंह राजपुरोहित,दिव्यांशु पंवार,निकिता जोशी,खुशी शर्मा और भवानी सिंह ने भाग लिया।
आयोजन समिति के संयोजक भूमित्र जोशी ने बताया कि,इस निशुल्क परामर्श शिविर में कोई भी व्यक्ति 35 में से किसी भी तीन ज्योतिष विशेषज्ञों को अलग-अलग अपनी विभिन्न परिस्थितियों और सवालों के जवाब के बारे में व्यक्तिगत रूप से मिलकर फलादेश जान सकेगा जिसमें,प्रश्न कुंडली,जन्म कुंडली,हस्तरेखा, हस्ताक्षर ज्योतिष, टैरो कार्ड रीडर,वास्तु ज्योतिष, निंबरोलॉजी,मेडिकल एस्ट्रोलोजी,कर्मकांड, शेयर ज्योतिष और स्प्रिचुअल हीलर विशेषज्ञों की सेवाएं निशुल्क रूप से मिल सकेगी।इस निशुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर में पंडित एस के जोशी,पंडित घनश्याम द्विवेदी,पंडित खिंवराज शर्मा,पंडित बृजमोहन शर्मा,डॉ मोनिका आर करल,पंडित राजेंद्र पुरोहित,पंडित कौशल नारायण जोशी,पंडित रितेश व्यास,मनोज कुमार मिश्र,पंडित मुकेश शर्मा,नरेश शर्मा,संदीप भार्गव,पंडित अभिमन्यु पाराशर,आचार्य विष्णु शर्मा,पंडित शंकर सिंह राजपुरोहित,पंडित विजय दत्त पुरोहित,पंडित मनोज व्यास,डॉ संजय बोहरा,नवीन ओमजी रामावत,डॉक्टर इंदू चारण, रत्ना मिश्रा,डॉक्टर सपना सारस्वत,ऋचा शर्मा,मीना चंदानी,जिज्ञासा चंदानी, आचार्य रितेश व्यास,ईशानी पटेल,डॉ नन्द किशोर पुरोहित,शिवांश गुरु जी,पूजा शर्मा,पंडित चैतन शर्मा और पंडित मुकेश दाधीच, न्यूमैरोलॉजिस्ट कुमार प्रवीण दिल्ली, तांत्रिक ईंदू राठौड आदि अपनी सेवाएं देंगे, इन सभी ज्योतिषी विशेषज्ञों को उनके द्वारा दी गई अब तक की सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम में सहयोग करने वाले संगठनों सत्यमेव जयते सिटीजन सोसायटी और श्याम भक्ति सेवा संस्थान और आभा जेनसेट के जिम्मेदारों को भी सम्मानित किया जायेगा।









