Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:26 am

Sunday, October 18, 2026, 10:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री विश्वकर्मा पब्लिक सैकेंडरी स्कूल में 21 जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, बैनर विमोचन किया

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

हर वर्ष की भांति 21 जून को विश्व स्तर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन होगा। इसी क्रम में हर वर्ष की भांति फेविकोल चैंपियंस क्लब (जोधपुर) द्वारा शास्त्री नगर स्थित विश्वकर्मा पब्लिक सैकेंडरी स्कूल में योग गुरु राधेश्याम विद्यालंकार के सानिध्य में प्रातः 6.30 बजे अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। साथ ही चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा, जिसके बैनर का आज शास्त्री नगर स्थित श्री पंचायत भवन कार्यालय में श्री पंचायत के अध्यक्ष वासुदेव बुढ़ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्योति स्वरूप धनेरवा, उपाध्यक्ष सोनाराम बुढ़ल, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र भाकरेचा, डी.पी. शर्मा, हुकमाराम झिलोया सहित गणमान्य लोगों द्वारा विमोचन किया गया।

ज्योति स्वरूप धनेरवा ने बताया कि योग व्यायाम का ऐसा प्रभावशाली प्रकार है, जिसके माध्यम से न केवल शरीर के अंगो में बल्कि मन, मस्तिष्क और आत्मा में संतुलन बनाया जाता है। यही कारण है की योग से शारीरिक व्याधियों के अलावा मानसिक समस्याओं से भी निजात पाई जा सकती है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor