अमर शहीद बाल मुकुन्द बिस्सा की 83वीं पुण्य तिथि श्रद्धापूर्वक मनाई
राखी पुरोहित. जोधपुर
मारवाड स्वतंत्रता आंदोलन में अपना अमूल्य योगदान देने वाले जननायक अमर शहीद बाल मुकुन्द बिस्सा की 83वीं पुण्य तिथि पर गुुरूवार 19 जून 2025 को सुबह 9 बजे जालोरीगेट स्थित बिस्सा सर्किल पर सादगीपूर्वक पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संस्था के गोल्डी बिस्सा व सुरेश बिस्सा ने बताया कि कार्यक्रम में वेदज्ञ पं. विजयदत्त पुरोहित द्वारा स्वास्तिवाचन, शांति का पाठ कर एवं मंत्र पुष्पांजलि अर्पित कर क्षेत्र को बिस्सा अमर रहे व देश भक्ति के नारों से गुंजायमान कर दिया।
इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें शहर विधायक अतुल भंसाली ने कहा कि बिस्साजी का उल्लेख अनेक पुस्तकों में आज भी विद्यमान है। जिससे विद्यार्थी उनके जीवन के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे है। आज विदेशी कंपनियां भारतीय समाज पर हावी हो रही है, तब बिस्सा जी रूपी प्रकाशित बीज हमें स्वदेशी को प्रोत्साहन प्रदान करने की प्ररेणा दे रहा है स्वाधीनता आंदोलन एवं मारवाड में उत्तरदायी शासन के लिए किये जा रहे संघर्ष में उनकी भूमिका अतुलीय है, उनके बलिदान की घटना की गूंज पूरे भारत में फैली थी। इस अवसर पर विधायक भंसाली ने घोषणा की कि शीघ्र ही जालोरीगेट स्थित बिस्सा सर्किल का सौंदर्यकरण कर बिस्साजी की मूर्ति पर छतरी का निर्माण करवाया जाएगा।
इतिहासकार प्रो. डाॅ. एस.पी. व्यास ने अमर शहीद बाल मुकुन्द बिस्सा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा वे महिला शिक्षा, महिला उत्थान एवं बालिका शिक्षा हेतु अपने जीवन पर्यन्त प्रयासरत रहे उनके इस प्रेरणा से ही कई महिलाएं स्वतंत्रता आंदोलन में कूदी तथा खादी अपनाने का पूर्ण प्रचार किया।
समाजसेवी किशन गोपाल जोशी ने बिस्सा को पुष्करणा समाज का गौरव बताते हुए कहा कि 1942 में सामन्तशाही अत्याचारों के विरूद्ध संघर्ष कर रहे थे, उनके निधन पर नेशनल हेराल्ड ने लिखा कि जोधपुर में एक प्रथम श्रेणी की दुखांतिका घटी है जो उस समय वहां व्याप्त कटूता को ज्यादा बढायेगी।
इस अवसर पर संगीत नाटक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष रमेश बोराणा ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में बिस्साजी की अहम भूमिका को हजारों सालों तक याद किया जाएगा।
पुष्पांजलि पश्चात् सेवा दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जीव दया व मानव सेवा के तहत गरीबों में भोजन के पैकेट वितरण, गौशाला में चारा वितरण तथा अनाथालय में फल व बिस्किट वितरण किए गए।
पुष्पांजलि कार्यक्रम में महेशलाल बिस्सा, राकेश बिस्सा, देवनारायण बिस्सा, सुशील व्यास, चंद्रा व्यास, कैलाशचंद्र व्यास, अनिल व्यास, आनंद बिस्सा, महेश बोडा, रूपेश अग्रवाल, अक्षय पुरोहित, सरदारपुरा थानाधिकारी शुभकरण चारण, जालोरीगेट व सरदारपुरा पुलिस चैकी स्टाफ, अखिल भारतीय पुष्करणा सेवा परिषद शाखा जोधपुर, अनंतराम सेवा समिति, रूकमणपुरी सेवा संस्थान, मांड संस्था, महर्षि एज्यूकेशनल सोसायटी, वैदिक सनातन प्रचार संघ, चैनेश्वर संास्कृतिक संस्था के सदस्य, इनसाइड जालोरीगेट व्यापारिक संगठन, जालोरीगेट व्यापारिक संस्थान के अलावा स्वतंत्रता सैनानी, आमजन व पुष्करणा ब्राह्मण समाज के प्रबुद्धजनों ने बिस्सा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।





