Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:03 am

Thursday, July 9, 2026, 2:03 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

पांचवीं रोड रामेश्वर महादेव मन्दिर क्षेत्र में सीमेंट टाइल्स का फुटपाथ बनाने की जिला प्रशासन से की माँग

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

पांचवी रोड रामेश्वर महादेव मंदिर मन्दिर क्षेत्र में पिछले कई सालों से सड़क पर खड्डे व गंदा पानी हर समय पड़ा रहने से सड़क पूरी तरह धवस्त हो चुकी है और फुटपाथ का लेवल सड़क से नीचे हो गया है, जिससे सिटी बस स्टैंड, प्याऊ, बैंक व साइड की किसी भी दुकान तक आमजन आसानी से नहीं पहुंच सकते। वाहनों द्वारा गंदा कीचड़ उछालने और मच्छर पैदा होने से डेंगू का खतरा फेलने लगा है।

मंदिर ट्रस्ट के सचिव एडवोकेट विजय शर्मा ने जिला प्रशासन, महापौर, विधायक व पार्षद से निवेदन किया कि वे इस ओर तुरंत ध्यान देकर जेडीए, नगर निगम व पीडब्लूडी के संबंधित विभाग को निर्देश देकर व मौका मुआयना कर सीमेंट टाईल्स का फुटपाथ बनाने की मांग की है।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor