Explore

Search

Saturday, December 6, 2025, 8:32 pm

Saturday, December 6, 2025, 8:32 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर आज 11 विभूतियों का होगा सम्मान

Share This Post

शेखावत होंगे मुख्य अतिथि

शिव वर्मा. जोधपुर

जोधपुर। विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर आज राजस्थान के लोक कलाकारों को उनके द्वारा दिए गए योगदान के लिए मरुधरा लोक कला संगीत और सेवा संस्थान द्वारा पिछले साल शुरू किए गए सम्मानित किए जाने के सिलसिले को जारी रखते हुए इस बार भी राजस्थान की लोक कला संगीत को प्रोत्साहित करने और अपनी कला के माध्यम से पूरे देश और दुनिया में राजस्थान का गौरव बढ़ाने के लिए मरुधरा गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत होंगे जबकि विधायक देवेंद्र जोशी और अतुल भंसाली विशिष्ट अतिथि होंगे।
मरुधरा लोक कला और संगीत सेवा संस्थान की अध्यक्ष डॉ. स्वाति शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, राजस्थानी लोक कला और संस्कृति के साथ-साथ लुफ्त होती कलाओं को प्रोत्साहित करने के साथ कलाकारों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से स्थापित किए गए हमारे संस्थान द्वारा पिछले साल विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर 11 हस्तियों को सम्मानित किया गया था और उसी कड़ी में परंपरा को आगे बढ़ते हुए इस बार भी संस्थान की कार्यकारिणी की बैठक में उन 11 प्रतिभाओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है जिन्होंने राजस्थान का गौरव पूरी दुनिया में बढ़ाने का काम किया है। आज होटल चन्द्रा के सभागार में विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले इस गरिमामय समारोह में 11 विभूतियों का सम्मान किया जायेगा। मरुधरा लोक कला और संगीत सेवा संस्थान की ओर से 11 प्रतिभाओं को मरुधरा गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित किए जाने वालों में चार पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित प्रतिभाएं शामिल है, जिनमें पद्मश्री से सम्मानित नारायण सिंह माणकलाव,मोइनुद्दीन खान,अनवर खान और शीन काफ़ निजाम का नाम शामिल है,जबकि टेलीविजन और फिल्मो के जरिए लोकगीतों और लोक नृत्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने वाली प्रतिभाएं भी सम्मानित होने वालों में शामिल है,जिनमें राजस्थानी लोक गायिका इला अरुण, टेलिविजन स्टार शैलेश लोढ़ा, कालबेलिया नृत्यांगना गुलाबो सपेरा, घूमर विशेषज्ञ सीमा राठौड़,शास्त्रीय संगीत विशेषज्ञ राजेंद्र वैष्णव और बसंत काबरा के अलावा राजस्थानी लोक गायकों को प्रोत्साहित करने वाले के.सी. मालू जी को सम्मानित किया जाएगा।
यह यहां विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि जोधपुर के पूर्व महाराजा गज सिंह और पूर्व महारानी हेमलता राज्ये इस संस्थान के संरक्षक है।
संस्थान की कार्यकारिणी में संस्थान की अध्यक्ष डॉ स्वाति शर्मा के अलावा उपाध्यक्ष सुरभि शर्मा, सचिव सुमन परिहार, कोषाध्यक्ष डिंपल गौड़ , तथा कार्यकारिणी सदस्य सुनंदा पुरोहित, अनीता गहलोत, अर्चना गौड़, रश्मि शर्मा, देवयानी पवार, पूनम गौड, बिंदु श्रीवास्तव, ज्योति , स्वाति दीपक शर्मा और हर्ष लता शामिल है।

Rising Bhaskar
Author: Rising Bhaskar


Share This Post

Leave a Comment