Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 11:12 pm

Thursday, July 9, 2026, 11:12 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

एम बी मीडिया वर्क्स की पहली फिल्म का हुआ मुहूर्त!

हर्षित बादलानी. जोधपुर

एम.बी.मीडिया वर्क्स मुंबई की पहली फिल्म जो एक सच्ची घटना पर आधारित पारिवारिक फिल्म है जिसका का मुहूर्त जोधपुर की तपो भूमि और रमणीय स्थान पर पर किया गया. एम.बी.मीडिया वर्क्स मुंबई की यह पहली फिल्म है.

जिसका शुभ मुहूर्त दिनाँक 18/6/2025 को जोधपुर के सिंधु महल,मे संपन्न हुआ, जिसमे स्थानीय सम्मानीय गणमान्य व्यक्त उपस्थित रहे l
स्थानीय सम्मानीय पत्रकारों का भी समावेश रहा, साथ में मुंबई से फ़िल्म के नायक भावेश और नायिका मुस्कान उपस्थित रही।

फिल्म की लगातार शूटिंग 4 जुलाई से 20 जुलाई तक, जोधपुर, व बाड़मेर के कई महत्वपूर्ण स्थानो पर की जाएगी ल जिसमे 3 गीतों को भी फ़िल्माया जाएगा  निर्माता आर.एस. शर्मा (राजस्थान)
निर्देशक राजीव रंजन दास (प्रकाश झा फेम )संगीत निर्देशक:राजीव, मोना व प्रकाश चौहान (राजस्थान) कैमरा:दुर्गेश शर्मा,आर्ट:जोगिंदर लाइन प्रोड्यूसर सुरेश मुद्गल (जयपुर )ऑनलाइन सम्पादन -तुषार सुरेश मुद्गल पीआरओ…ज़ाकिर सिसोदिया, नीवासहाय वीरेंद्र बीरथरिया (सहायक निर्देशक ) कार्यकारी निर्माता धर्मेश तरैया, (मुंबई) फिल्म के कलाकार इस प्रकार हैं। भावेश: मुख्य नायक( नवोदित) मुस्कान. मुख्य नायिका(नवोदित जोधपुर) आकाश शर्मा (नवोदित) अनिल रस्तोगी (इश्कजादे फेम)
राजेश शर्मा(डांस इंडिया डांस फेम-बाड़मेर राजस्थान)
सुषमा मिश्रा (भाभीजी घर पर हैँ फेम) किशोर भानुशाली (भाभीजी घर पर हैँ फेम) टीवी रंगमंच से जुड़े अन्य कलाकारों में प्रकाश चौहान (राजस्थान )आलोक कपूर (दुपहिया फेम )प्रकाश शुक्ला ( लगान ,मोहनजोदड़ो फेम )धर्मेंश तरैया,राजेश तिवारी,पवन सक्सेना,संजय तिवारी, भगवान आसनानी (बाड़मेर) गोपी किशन शर्मा (बाड़मेर)
शामिल हैं l इसके अलावा टीवी, रंगमंच से जुड़े अन्य कई कलाकार नजर आयेंगे मुंबई बॉलीवुड के कलाकारों के साथ-साथ बाड़मेर व जोधपुर के स्थानीय कलाकारों का भी समावेश रहा। फिल्म का मुहूर्त क्लेप, श्री जागृति संस्थान के अध्यक्ष श्री राजेश भेरवानी व राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के सदस्य श्री अशोक मूलचंदानी, व सिंधु महल के अध्यक्ष श्री कन्हैया लाल टेवाणी जी के हाथों संपन्न हुआ ,और इस मौके पर विशेष तौर से श्री
सुरेश मुद्गल जी भी उपस्थित रहे,जिनका राजस्थान में फ़िल्में शूट हो फिल्म सिटी बने उसमे अथक योगदान है ,उसी दिशा मे लगातार प्रयासरत हैं। साथ ही मीडिया प्रभारी हर्षित बादलानी ने मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त किया ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor