Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 11:43 pm

Sunday, August 23, 2026, 11:43 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

महामृत्युंजय कोटि रुद्र हवन के प्रपत्र का विमोचन

संवित धाम में 12 जुलाई से लगातार एक माह तक चलेगा

भरत जोशी. जोधपुर 

परमहंस स्वामी ईश्वरानंद गिरि महाराज द्वारा दईजर लाछा बासनी में स्थापित संवित धाम आश्रम में आगामी 12 जुलाई से प्रारंभ हो रहे दिव्य महामृत्युंजय कोटि रुद्र हवन के प्रपत्र का विमोचन संवित धाम आश्रम में किया गया। आश्रम के चिंतामणि मंडप में श्रीगुरु करुणालय में वैदिक मंत्रों के बीच वरिष्ठ संवित साधक राघवेंद्र वशिष्ठ, विनोद कल्ला, कोटि रुद्र हवन के मुख्य संयोजक महेश हर्ष, श्यामकिशन बोहरा और सोसायटी के उपाध्यक्ष डॉ सी एस कल्ला, सह सचिव शेखर थानवी सहित अन्य साधकों ने प्रपत्र का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विमोचन किया।

जोधपुर संवित साधनायन सोसायटी के महेश बोहरा और आलोक सोलंकी ने बताया कि कोटि रुद्र हवन लगातार एक माह तक चलेगा जिसमें महामृत्युंजय मंत्र की एक करोड़ आहुतियां लगाई जाएगी। संत सरोवर सोमाश्रम अर्बुदाचल के महंत स्वामी संवित सच्चिदानंद गिरि महाराज की अध्यक्षता में और सोमयाजी अग्निहोत्री पंडित नवरतन व्यास के आचार्यत्व में होने वाले महामृत्युंजय कोटि रुद्र हवन के प्रधान यजमान जोधपुर निवासी और वर्तमान में अमेरिका में रह रहे राजेंद्र हर्ष हैं । 25 कुंडीय यज्ञशाला में एक करोड़ महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां दी जाएगी जिसकी पूर्णाहुति 10 अगस्त को होगी। अनुज अवस्थी, सुमेर सिंह राजपुरोहित, उदय सिंह, उमा थानवी, हेमांगी वसिष्ठ, शशि बाला कल्ला सहित अन्य साधकों ने भगवान गिरीश्वर और भगवती गिरि राजेश्वरी को प्रपत्र अर्पित कर साधकों ओर भक्तों के बीच वितरण का कार्य शुरू किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor