Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 10:26 am

Sunday, October 18, 2026, 10:26 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

पुंजला नाडी में पौधे लगाए

राखी पुरोहित. जोधपुर 

श्री सैनिक क्षत्रिय पुंजला नाड़ी मगरा पूंजला मे पर्यावरण प्रेमी एडवोकेट विजय शर्मा (संयोजक जियो और जीने दो) अध्यक्ष जगदीश देवड़ा, अर्जुन गहलोत कन्हैया लाल खटोलिया, जीवन राम देवड़ा एवं माली सैनी महासभा की महिला जिला अध्यक्ष डॉक्टर अनीता परिहार के सानिध्य मे रेखा वर्मा ,जीवन लता सांखला, रिंकू परिहार, शशि कच्छावा ,सीमा गहलोत पायल सेन, भावना गहलोत, सीमा भंसाली, माया टाक के सहयोग से परिसर मे वृक्ष लगा कर मुक पक्षियों के लिए चुग्गा दाना पानी के परिन्डे उद्यान मे रखे गये व एडवोकेट विजय शर्मा ने पक्षी धाम मे जाकर मुक पक्षियों को मन भावन मोठ का चुग्गा दाना भी प्रेम से खिलाया

पर्यावरण प्रेमी एडवोकेट विजय शर्मा ने बताया की पुंजला नाड़ी जोधपुर मे विरासत समय से बनी हुई है यहाँ सुंदर व आकर्षित पक्षी धाम भी बना हुआ है इन्द्र देवता की कृपा होने से तालाब परिसर मे पवित्र जल से काफी भर जाने से पहाड़ी का मनोरम व सुंदर द्रश्य अच्छा लग रहा है इस पुंजला नाड़ी पर हजारो तरह तरह के देशी विदेशी पक्षी मौसम के अनुसार आकर विश्राम कर प्रजनन करते है

मेरा मुख्यमंत्री विधायक महापोर पार्षद जिलाधिष व भामाशाह महोदय से निवेदन है इस पुंजला नाड़ी के इस सुंदर पवित्र तालाब सरोवर को स्वच्छ कर उसमे से गन्दगी निकाल कर चार दिवारी स्टैंड बनाकर और तालाब के पास श्री बाबा रामदेव जी भगवान की बड़ी मूर्ति घोड़े सहित (प्रतिमा) स्थापना कर इसे पर्चा नाड़ी के जल के रूप मे विकसित कर सभी भक्तजन आस्था के साथ यहाँ पूजा अर्चना कर तालाब पर दीपक लगा श्रधा भाव से सेवा कर सके

इस मौके पर डॉ अनिता परिहार ने बताया की हिमांशी गेहलोत के जन्म दिवस की खुशी पर यहाँ की काफी सारी महिलाओ ने अपने स्वय के 13 इंच तक के बाल दान मे दिये जो केंसर पीड़ित महिलाओ के विग बनाने के रूप मे काम मे आयेगे

कार्यक्रम के अंत मे जगदीश जी देवडा ने सभी अथितियो व उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों स्वागत कर आभार प्रगट कर धन्यवाद दिया

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor