Explore

Search

Friday, August 28, 2026, 8:25 pm

Friday, August 28, 2026, 8:25 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

राममौहल्ला रामद्वारा में “एक शाम गोपाल के नाम” भजन संध्या 7 सितंबर को

पंकज जांगिड़. जोधपुर

नागोरी गेट के बाहर, दामोदर काॅलोनी स्थित राममौहल्ला रामद्वारा में जन्माष्टमी के अवसर पर रामद्वारा के महंत हनुमानदास महाराज के सानिध्य में तथा राजस्थान राज्य पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी के मुख्य आतिथ्य में संत समागम के साथ 7 सितंबर, गुरुवार को “एक शाम गोपाल के नाम” भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसके बैनर का आज विमोचन किया गया।

रामद्वारा के प्रवक्ता संत सीताराम रामस्नेही ने बताया शाम 8 बजे से कृष्ण जन्म तक आयोजित भजन संध्या में भजन गायक रामकिशोर दाधिच एंड पार्टी भजनों की सरिता प्रवाहित करेंगे। बैनर विमोचन के दौरान समाजसेवी प्रहलाद बजाज, रुपचंद राठी, पार्षद अरविंद गहलोत, वैद्य सीताराम, मदन देवड़ा, केवलराम सोलंकी, श्रवण गहलोत, सुरेश शर्मा, सुनील गहलोत, अशोक सैंन, कुलदीप गहलोत, पप्सा सुथार, हीरालाल जांगिड़, प्रेमचंद मेघवाल, नेमाराम विश्नोई, माधोसिंह सांखला, पीराराम सांखला, नरेश सांखला, मोहनलाल चौधरी, जगदीश चौधरी, रामकरण चौधरी, रामस्वरुप दाधिच, दीपक सारण, सोहन चौधरी, बाबुलाल सीताराम पारसरिया, विजय सिंह टाक, जसवंत सिंह कच्छवाह, प्रेमकिशन चौधरी, बाबुलाल कच्छवाह, राजु कच्छवाह, रमेश कच्छवाह, नरेश जांगिड़ सहित, रामस्नेही व दामोदर काॅलोनी भक्तगण एवं राममौहल्ला बालाजी मंदिर नवयुवक मंडल आदि उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor