Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:12 am

Sunday, August 23, 2026, 7:12 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

भारत भूषण शर्मा अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपप्रधान मनोनीत

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की त्रैमासिक बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह इंदौर में आयोजित हुआ। जिसमें अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के प्रधान रामपाल जांगिड़ ने जोधपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भारत भूषण शर्मा को महासभा में राष्ट्रीय उपप्रधान पद पर नियुक्त किया एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शर्मा के साथ में सोहनलाल जांगिड़ को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। साथ ही महासभा प्रदेश सभा मध्य प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष प्रभुदयाल बरनेला के साथ उनकी प्रदेश कार्यकारिणी को भी मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई गई।

भारत भूषण शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम हेतु जोधपुर से 42 व्यक्तियों का एक दल कोर कमेटी के सदस्य व वरिष्ठ अधिवक्ता पुखराज जांगिड़ के नेतृत्व में इंदौर पहुंचा।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जोधपुर के पुखराज जांगिड़, इंदौर के प्रभुदयाल बरनेला, नीमच के सुरेश शर्मा व प्रवीण शर्मा ने बताया कि महासभा में भारत भूषण शर्मा को साथ में लेने से महासभा में संगठन को मजबूती मिलेगी और संगठन के सदस्यों की बढ़ोतरी के साथ राष्ट्रीय स्तर पर विकास की संभावनाओं को बढ़ोतरी मिलेगी। भारत भूषण शर्मा ने राष्ट्रीय प्रधान रामपाल शर्मा एवं राष्ट्रीय महामंत्री सांवरमल जांगिड़, अंतर्राष्ट्रीय प्रकोष्ठ के अमराराम जांगिड़ का आभार जताया। इनके उपप्रधान बनाए जाने पर जोधपुर में खुशी की लहर है तथा सुरेश शर्मा, प्रवीण शर्मा, हरिश जांगिड़, नरेश दम्मीवाल, ईश्वर मांकड़, विशनाराम जांगिड़, मनोज जांगिड़, भंवरलाल झाला, विनोद बांगड़ सहित समाजबंधुओं, चिर-परिचितों और मित्रगणों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor