Explore

Search

Friday, January 16, 2026, 11:45 pm

Friday, January 16, 2026, 11:45 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

दयाभावी सवाई राम चौधरी और उनके सहयोगी कर रहे पशु-पक्षियों की सेवा

Share This Post

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

पशु-पक्षियों की सेवा करना एक पुण्य कार्य है और इससे न केवल पशु-पक्षियों को लाभ होता है, बल्कि यह हमारे जीवन में भी सकारात्मक प्रभाव डालता है। जिसके चलते रातानाडा क्षेत्र के दयाभावी सवाई राम चौधरी अपने क्षेत्र और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सदैव पशु-पक्षियों की सेवा में तत्पर रहते हैं और सहयोगी के रूप में दिलीप, ओमप्रकाश, दिनेश, हरीश, विक्रम आदि भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सवाई राम चौधरी ने बताया कि पशु-पक्षियों की सेवा करने के कई तरीके हैं, जैसे उन्हें भोजन-पानी देना, उनके लिए आश्रय बनाना, और उनकी देखभाल करना। गर्मियों में पशु-पक्षियों को विशेष रूप से भोजन-पानी की आवश्यकता होती है। आप अपने घर के आसपास अनाज, पानी और फल रख सकते हैं ताकि वे आसानी से खा सकें। पक्षियों के लिए घोंसले बनाना या पशुओं के लिए छायादार स्थान बनाना उनकी सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। पशु-पक्षियों के महत्व और उनकी सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक करना भी एक महत्वपूर्ण सेवा है।

Rising Bhaskar
Author: Rising Bhaskar


Share This Post

Leave a Comment