Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:42 am

Sunday, October 18, 2026, 9:42 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

रामाश्रम सत्संग मथुरा उपकेंद्र जोधपुर द्वारा भजन, प्रवचन व ध्यान का आयोजन

राखी पुरोहित. जोधपुर

रामाश्रम सत्संग मथुरा उपकेंद्र, जोधपुर की ओर से आध्यात्मिक upliftment हेतु दो दिवसीय सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन जोधपुर मोटर मर्चेन्ट एसोसिएशन हॉल, तीसरी डी रोड, सरदारपुरा, जोधपुर में संपन्न होगा।

कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है:
दिनांक 28 जून 2025 (शनिवार): सायं 7:30 बजे से 9:00 बजे तक
दिनांक 29 जून 2025 (रविवार): प्रातः 9:00 बजे से 10:30 बजे तक
इस कार्यक्रम में भजन, प्रवचन व ध्यान की रसवर्षा होगी।

संपर्क सूत्र:

शिवप्रकाश अरोड़ा

ज्योति प्रकाश अरोड़ा

महत्वपूर्ण निर्देश:

1. यह सत्संग केवल मानव मात्र के लिए है, इसमें सभी धर्म, जाति व सम्प्रदाय के व्यक्ति सम्मिलित हो सकते हैं।

2. बाहर से आने वाले श्रद्धालु आवास की पूर्व व्यवस्था के लिए आयोजकों से संपर्क करें।

3. परमसंस समर्थ गुरु डॉ. चतुर्भुज सहायजी व अन्य महापुरुषों का साहित्य उपलब्ध रहेगा।

4. 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों व बीमार व्यक्तियों को साथ लाने से परहेज़ करें।

विशेष सूचना:

प्रत्येक रविवार सुबह 9:00 बजे श्री ज्योति प्रकाश जी अरोड़ा के निवास स्थान, अरोड़ा मोटर्स, चौपासनी रोड, जोधपुर पर सत्संग आयोजित होता है। श्रद्धालुजन सादर आमंत्रित हैं।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor