Explore

Search

Sunday, October 18, 2026, 9:43 am

Sunday, October 18, 2026, 9:43 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर में 10 जुलाई को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

रातानाडा, ओल्ड केंपस के सामने स्थित श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर में मंदिर ट्रस्ट की ओर से मंदिर के महंत श्रीधरगिरी महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव आषाढ मास की पूर्णिमा 10 जुलाई, गुरुवार को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा।

महंत श्रीधरगिरी महाराज ने बताया कि गुरू की कृपा से ईश्वर का साक्षात्कार होता है, गुरू की कृपा के बिना कुछ भी सम्भव नहीं है। इसी का स्मरण करते हुए सुबह ब्रह्मलीन महंत महादेव गिरी महाराज व महंत शिवचेतन गिरी महाराज के विधिवत समाधि पूजन व आरती के पश्चात सुबह से शाम तक गुरु पूजन, आशीर्वचन व दीक्षा कार्यक्रम के साथ प्रसादी का आयोजन होगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor