Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 11:33 am

Sunday, August 23, 2026, 11:33 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सतगुरु स्वामी टेऊंराम महाराज का 139 जन्मोत्सव शुरू

राखी पुरोहित. जोधपुर

प्रेम प्रकाश मंडल के संस्थापक आचार्य सतगुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज का 139 वा जन्मोत्सव आज गुरुवार से आरम्भ हुआ।
इस अवसर पर चो हा बोर्ड तीसरी पुलिया स्थित प्रेम प्रकाश दरबार में संत की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रीमद भगवदगीता पाठ, प्रेम प्रकाश ग्रन्थ का शुभारंभ,नित नेम, कर आरती की गई।इधर झूलेलाल मार्ग स्थित स्वामी टेऊंराम दरबार में चालीस दिन तक संचालित अन्नक्षेत्र शिविर में सेवा दी गई।
पूज्य बहिराणा साहिब आज
इसी क्रम में आज शाम 6बजे इष्टदेव भगवान झूलेलाल साहिब का बहिराणा साहिब का आयोजन सिंधु महल में किया जाएगा।
27 जुन शुक्रवार सुबह 06:30से 07:30 नित नेम, आरती होगी

पंडित महेंद्र व्यास द्वारा सत्संग होगा साथ ही *बाल कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंचन होगा।
रविवार को कन्याभोज दोपहर 12:00 बजे किया जाएगा शाम को साध्वी नित्य मुक्ता महाराज (अनिता गुरू जी ) द्वारा सत्संग का आयोजन होगा

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor