Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 11:34 am

Sunday, August 23, 2026, 11:34 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

स्वर्गीय नरपत सिंह सांखला स्मृति साहित्य संस्थान, बीकानेर

वरुण, वली व प्रजापत का एकल काव्य पाठ एवं सम्मान समारोह 28 जून को आयोजित होगा

राखी पुरोहित. बीकानेर

नगर के हिंदी एवं राजस्थानी भाषा के कीर्तिशेष वरिष्ठ साहित्यकार नरपत सिंह सांखला की पावन स्मृति में स्वर्गीय नरपत सिंह सांखला स्मृति संस्थान द्वारा त्रैमासिक त्रिभाषा एकल काव्य पाठ श्रृंखला के क्रम में नगर के हिंदी, उर्दू एवं राजस्थानी भाषा के रचनाकारों का एकल काव्य पाठ एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है।
संस्थान के संस्थापक एवं कार्यक्रम समन्वयक संजय सांखला ने बताया कि त्रिभाषा एकल काव्य पाठ व सम्मान समारोह की चौथी कड़ी के तहत हिंदी कवि के तौर पर युवा कवि कथाकार संजय आचार्य ‘वरुण’, वरिष्ठ उर्दू शाइर वली मोहम्मद ग़ौरी ‘वली’ रज़वी एवं राजस्थानी भाषा के प्रख्यात कवि आलोचक डॉ. गौरी शंकर प्रजापत का एकल काव्य पाठ कार्यक्रम दिनांक 28 जून, 2025 शनिवार को शाम 6:15 बजे रानी बाजार सर्किल के पास स्थित सांखला साहित्य सदन में आयोजित किया जाएगा। साथ ही संस्थान द्वारा तीनों रचनाकारों को स्वर्गीय नरपत सिंह सांखला स्मृति साहित्य सम्मान अर्पित किया जाएगा।
संस्थान सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ शाइर कहानीकार क़ासिम बीकानेरी ने बताया कि त्रिभाषा एकल काव्य पाठ व सम्मान समारोह की अध्यक्षता नगर के वरिष्ठ कवि कथाकार कमल रंगा करेंगे।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor