पंकज जांगिड़. जोधपुर
भदवासिया, परिहार नगर स्थित मोहन निवास रामद्वारा में मोहन राम महाराज का 17वां वार्षिक बरसी कार्यक्रम शुक्रवार को महंत नारायण दास महाराज, परमहंस डॉ. महंत रामप्रसाद महाराज, महंत पारस राम रामस्नेही, संत हीरादास महाराज, संत तारक राम व संत सुखदेव महाराज के सानिध्य में संत समागम के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
रामद्वारा के महंत पारसराम रामस्नेही ने बताया कि इस अवसर पर गुरुवार रात्रि में सत्संग व प्रवचन तथा शुक्रवार सुबह महाप्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें अनेक संत व श्रद्धालु शामिल हुए।









