Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 11:34 am

Sunday, August 23, 2026, 11:34 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

राजस्थानी लेखिका संस्थान में होगा वरिष्ठ राजस्थानी लेखिकाओं का सम्मान

राखी पुरोहित. जोधपुर

राजस्थानी लेखिका संस्थान का आयोजन शनिवार 28 जून प्रातः 10ः30 बजे नेहरू पार्क स्थित डाॅ. सावित्री-मदन डागा साहित्य भवन में होगा। संस्थान की अध्यक्ष डॉ. शारदा कृष्ण ने बताया कि राजस्थानी लेखिकाओं का ये संस्थान राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति के उत्थान को समर्पित है जिसकी स्थापना 2024 में हुई थी। जयपुर व बीकानेर के बाद जोधपुर में होने वाला यह कार्यक्रम वरिष्ठ राजस्थानी लेखिकाओं को समर्पित है। इसमें वरिष्ठ राजस्थानी लेखिका डॉ. चाँद कौर जोशी, डॉ. दमयंती कच्छवाहा और डॉ. जेबा रशीद का सम्मान किया जायेगा। डागा भवन, नेहरू पार्क में होने वाले कार्यक्रम में वरिष्ठ राजस्थानी लेखिका स्व. कमला कमलेश, कोटा पर एक सत्र होगा। राजस्थानी लेखिका स्व. डॉ.सावित्री डागा के व्यक्त्तित्व व कृतित्व पर भी चर्चा होगी। इस अवसर पर कुंती परिहार महापौर, प्रो. डाॅ. के.एल. राजपुरोहित, सत्यदेव संवितेन्द्र, पदम मेहता, डॉ. प्रकाश अमरावत, डॉ मीनाक्षी बोराणा, डॉ. फतेहसिंह भाटी, डॉ. मनोहरसिंह राठौड़, दर्शना उत्सुक जयपुर, डॉ.कालूराम परिहार वक्ता होंगे।
इस कार्यक्रम में बसंती पंवार, उगमसिंह राजपुरोहित,श्वेता शर्मा कोटा के पत्र वाचन होंगे। मोनिका शर्माबीकानेर, दीपा परिहार, सुनीता शेखावत का संचालन होगा।डॉ.अंजना चौधरी,मोनिका वर्मा,मधुर परिहार की भूमिका रहेगी। संतोष चौधरी व किरण राजपुरोहित, अभिलाषा पारीक, जयपुर , विमला नागला केकड़ी संस्थान की ओर से अपनी भूमिका निबाहेगें।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor